कोरोना संक्रमण के पीक में हर राज्य के हालात खराब थे। ऐसे वक्त में सदगुरु के ईशा फाउंडेशन ने देशभर में कैम्प चलाए। लोगों की मदद की। कर्नाटक सरकार ने इसी मदद के लिए फाउंडेशन की सराहना करते हुए सदगुरु को पत्र लिखा है। 

बेंगलुरु. कोरोना की दूसरी लहर के पीक में कोरोना फ्रंटलाइन हेल्थकेयर वर्कर्स से लेकर आमजनों तक फूड और दूसरी जरूरी चीजों की मदद पहुंचाने वाले ईशा फाउंडेशन को कर्नाटक सरकार ने धन्यवाद कहा है। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने ईशा फाउंडेशन के संस्थापक और ख्यात आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु को लेटर लिखकर पिछले 75 दिनों में उनके सहयोग की सराहना करते हुए धन्यवाद कहा है। लेटर की शुरुआत मुख्यमंत्री ने प्रणाम शब्द से की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ईशा फाउंडेशन ने ट्वीट किया सीएम का लेटर
ईशा फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री के लेटर को ट्वीट करते हुए आभार जताया है। फाउंडेशन ने कहा कि वो कर्नाटक सरकार के सहयोग की आभारी है, जिसने आवश्यक आपूर्ति के साथ जरूरतमंदों तक सहयोग और समर्थन पहुंचाने में फाउंडेशन की मदद की। फाउंडेशन ने फ्रंटलाइन हेल्थकेयर वर्कर्स को सलाम किया।

pic.twitter.com/vfCbGmVys6

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/nZNFvjgj1O

Scroll to load tweet…