दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक नए विवाद में फंस गए हैं। उन पर तिरंगे के अपमान का आरोप लगा है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का आरोप है कि केजरीवाल ने तिरंगे के सफेद रंग वाले हिस्से को छोटा करके हरे रंग वाले हिस्से को बढ़ा दिया। इसे लेकर उन्होंने दिल्ली के उप राज्यपाल को पत्र लिखा है।

नई दिल्ली. कोरोनाकाल में पहले ऑक्सीजन और अब वैक्सीन को लेकर लगातार केंद्र सरकार पर आरोप लगाते आ रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे से जुड़े एक विवाद में फंस गए हैं। उन पर तिरंगे के अपमान का आरोप लगा है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का आरोप है कि केजरीवाल ने तिरंगे के सफेद रंग वाले हिस्से को छोटा करके हरे रंग वाले हिस्से को बढ़ा दिया। इसे लेकर उन्होंने दिल्ली के उप राज्यपाल को पत्र लिखा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानिए पूरा मामला...
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा-मैं कुछ दिन से अरविंद केजरीवाल की प्रेस कांफ्रेंस देख रहा था, उनके पीछे लगे 2 ध्वज में सफेद रंग पर हरी पट्टियां बढ़ाई गई हैं। मैंने इसके लिए अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है, मैंने उपराज्यपाल को भी पत्र की कॉपी पहुंचाई है।