दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Maan) ने दोनों राज्यों के लोगों को सुविधा दी है। अब दोनों राज्य के लोग लग्जरी बस से दिल्ली से जालंधर की दूरी तय करेंगे।  

जालंधर. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मिलकर नई शुरूआत की है। बुधवार को जालंधर से नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के लिए लग्जरी बस सेवा की शुरुआत की है। इस मौके पर पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर भी मौजूद रहे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

परिवहन माफिया पर लगाम
इससे पहले आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कांग ने शनिवार को कहा था कि राज्य में शराब माफिया, बालू माफियाओं और मादक पदार्थों की आपूर्ति को खत्म करने के लिए सरकार पहले ही कई फैसले ले चुकी है। कांग ने यह भी कहा कि अब हम परिवहन माफिया के खिलाफ भी काम करेंगे। उन्होंने कहा था कि परिवहन माफिया भी अब अतीत की बात हो जाएंगे। क्योंकि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सीएम मान के साथ 15 जून को वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। 

निजी बसों से आधा किराया
वहीं सीएम भगवंत मान ने भी बीते शुक्रवार को ऐलान किया था कि पंजाब से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए लग्जरी वॉल्वो बस सेवा शुरू की जाएगी। मान ने यह भी कहा था कि दशकों से केवल निजी ट्रांसपोर्टरों ने ही इस मार्ग पर अपनी बसें चलाई हैं। जिसकी वजह से लोगों को मनमर्जी तरीके लूटा जा रहा है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। कांग ने पहले कहा था कि राज्य सरकार लग्जरी बसें चलाएगी जो निजी ट्रांसपोर्टरों से आधे से भी कम चार्ज करेगी।

कितनी है जालंधर से दिल्ली की दूरी
पंजाब के जालंधर से दिल्ली की दूरी करीब 438 किलोमीटर है। यह दूरी तय करने में सामान्य बसों को 6 से 7 घंटे लगते हैं जबकि वोल्वो बसों द्वारा यह दूरी 5 से 6 घंटे में पूरी की जा सकती है। यदि हम किराए की बात करें तो इस रूट पर सामान्य वोल्वो बस का किराया 1 हजार रूपये के आसपास है। वहीं अब सरकारी लग्जरी बस सेवा शुरू होने के बाद दावा किया जा रहा है कि यह किराया घटकर करीब 5 से 600 रूपये के बीच होगा। 

यह भी पढ़ें

National Herald Case: राहुल गांधी को समन भेजने पर ऐसे पुलिस से भिड़ीं कार्यकर्ता-'लड़की हूं, लड़ सकती हूं'