केरल में रहने वाला एक व्यक्ति अपनी पत्नी की हत्या करने के लिए 83km की यात्रा कर तमिलनाडु पहुंचा। घर लौटकर उसने पिता के सामने खुद को गोली मार ली। मामला अवैध संबंध से जुड़ा है।

Husband Killed Wife: केरल में कृष्णकुमार नाम के व्यक्ति ने सोमवार सुबह गोली मारकर अपनी पत्नी संगीता की हत्या कर दी। उसके बाद कृष्णकुमार ने आत्महत्या कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। पत्नी के अवैध संबंध से कृष्णकुमार नाराज था। दोनों तलाक लेने वाले थे, लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हुआ कि उसने पत्नी की हत्या करने का फैसला कर लिया। दोनों की दो छोटी बेटियां अमीषा और अक्षरा हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

52 साल के कृष्णकुमार सोमवार को अहले सुबह केरल के वंदाजी स्थित अपने घर से कार में सवार होकर निकले और 83 किलोमीटर दूर कोयंबटूर पहुंचे। यहां उनकी पत्नी संगीता एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी। उनकी मुलाकात संगीता से हुई। दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद कृष्णकुमार ने संगीता को गोली मार दी।

कृष्णकुमार ने एयरगन से की आत्महत्या, इसी से पत्नी को मारा

संगीता को गोली मारने के तुरंत बाद कृष्णकुमार कार में सवार होकर अपने घर लौट गए। घर के बाहर उन्होंने पिता के सामने खुद को गोली मार ली। इस घटना में कृष्णकुमार ने एयरगन का इस्तेमाल किया।

कोयंबटूर में गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस पहुंची तो देखा कि संगीता का शव जमीन पर पड़ा हुआ है। उसके शरीर से बहुत खून निकला हुआ है।

पत्नी को प्रेमी से दूर रहने के लिए कहते थे कृष्णकुमार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संगीता अपने पति से अलग रह रही थी। उसका एक प्रेमी है। कृष्णकुमार पत्नी को प्रेमी से दूर रहने के लिए कहते थे। दोनों ने तलाक लेने पर बातचीत की थी। कृष्णकुमार पहले मलेशिया में काम करते थे। बाद में कोयंबटूर आकर बस गए थे।