ब्रिटिश नौसेना का F-35B स्टील्थ जेट 14 जून से केरल में है। केरल टूरिज्म ने बेहद रोचक अंदाज में बताया है कि यह विमान क्यों उड़ने को तैयार नहीं है।

F-35B Jet: ब्रिटिश नौसेना का F-35B स्टील्थ जेट 14 जून से केरल में जमीन पर है। बहुत कोशिश करने के बाद भी यह उड़ नहीं सका है। इस मौके पर चौका मारते हुए केरल टूरिज्म ने बताया है कि F-35B क्यों उड़ान भरने से इनकार कर रहा है। दरअसल केरल टूरिज्म ने बेहद रोचक तरीके से F-35B का इस्तेमाल प्रचार करने के लिए किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

केरल क्यों आया F-35B स्टील्थ फाइटर प्लेन?

यूके की नौसेना का F-35B स्टील्थ फाइटर प्लेन सैन्य अभ्यास कर रहा था। इस दौरान खराब मौसम और इंधन कम होने के चलते उसे इमरजेंसी की हालत में केरल के एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया था। इसके बाद विमान को उड़ाने की कोशिश की गई, लेकिन तकनीकी परेशानी बढ़ती गई, जिससे वह उड़ नहीं सका। पहले यूके की नौसेना विमान को हैंगर में ले जाने को तैयार नहीं हुई, लेकिन कई दिनों तक मानसून की बारिश झेलने के बाद उसे एयरपोर्ट के हैंगर में ले जाने को तैयार हुई। जमीन पर उतरने के 18 दिन बाद भी विमान उड़ नहीं सका है।

Scroll to load tweet…

अब केरल पर्यटन ने आखिरकार बताया है कि F-35B ने अपना ठहराव क्यों बढ़ाया है। केरल पर्यटन ने बुधवार को X पर पोस्ट किया, "केरल, वह डेस्टिनेशन है जिसे आप कभी नहीं छोड़ना चाहेंगे। #F35 #Trivandrum #KeralaTourism"

इस पोस्ट में AI द्वारा तैयार की गई तस्वीर दिखाई गई है। इसमें नारियल के पेड़ों से घिरे लड़ाकू विमान को देखा जा सकता है। यह बताने की कोशिश की गई है कि कई पर्यटकों की तरह यह विमान भी केरल के रंग में रंग गया है।

केरल में कैसे उतरा ब्रिटिश F-35 विमान?

HMS प्रिंस ऑफ वेल्स कैरियर स्ट्राइक ग्रुप का हिस्सा F-35B विमान केरल के तट से 100 समुद्री मील दूर ऑपरेशन कर रहा था। खराब मौसम और कम ईंधन के कारण उसे केरल में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इंडियन एयर फोर्स (IAF) ने F-35B को सुरक्षित लैंडिंग की सुविधा दी। ईंधन और जरूरी सामान देकर सहायता की।

इंधन भरने के बाद विमान ने उड़ने की कोशिश की तो उसका हाइड्रोलिक सिस्टम फेल हो गया। इस गड़बड़ी के साथ उड़ान भरने पर उसे लैंडिंग के समय परेशानी होती। तीन तकनीशियनों सहित रॉयल नेवी की एक छोटी टीम ने विमान की मरम्मत की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हुए। भारत ने विमान की सुरक्षा के लिए CISF के जवान तैनात किए हैं।