कोलकाता पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, बम के बारे में कुछ भी सामने नहीं आ सका है। 

कोलकाता। पश्चिम बंगाल बीजेपी के कोलकाता आफिस के पास काफी संख्या में क्रूड बम मिले है। सड़क के किनारे प्लास्टिक की बोरी में मिले इस बम को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। बम की संख्या 51 बताई जा रही है। मिलिट्री इंटेलिजेंस की इनपुट के आधार पर कोलकाता पुलिस की एंटी राउडी टीम ने इन बमों को बरामद किया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कई परतों के भीतर रखे थे बम ताकि कोई जान न सके

कोलकाता पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, बम के बारे में कुछ भी सामने नहीं आ सका है। बरामद बम को प्लास्टिक की बोरी के अंदर एक फल की टोकरी थी। जिसके भीतर लकड़ी का बक्सा था, उसको खोलने के पर अखबार में लपेटकर बम रखे हुए थे।