कोलकाता के सरकारी अस्पताल में ड्यूटी के दौरान महिला डॉक्टर की हत्या के मामले में नई जानकारी सामने आई है। उसके शव से 150mg सीमन मिला है। इससे गैंगरेप की आशंका जताई जा रही है।

कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर सरकारी अस्पताल में ड्यूटी के दौरान महिला डॉक्टर की हत्या (Kolkata Woman Doctor Murder) मामले में एक के बाद एक सनसनीखेज जानकारी सामने आ रही है। पोस्टमॉर्टम के दौरान शव से 150mg सीमन मिला है। इससे आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ गैंगरेप किया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मृतक महिला के परिजनों ने कोलकाता हाईकोर्ट में यह जानकारी दी है। कोर्ट ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है। परिजनों ने अपनी याचिका में कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ बताया गया है कि मौत गला घोंटने के चलते हुई। उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया था।

महिला डॉक्टर के शरीर पर थे चोट के कई निशान

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार महिला डॉक्टर के शरीर पर चोट के कई निशान थे। उसपर क्रूर हमला किया गया था। सिर के कई हिस्सों पर चोट के निशान थे। दोनों कानों पर चोट के निशान थे। होंठ घायल थे। इससे पता चलता है कि हमले के दौरान जबरन उसका मुंह बंद किया गया था।

महिला डॉक्टर के गर्दन पर काटने के निशान पाए गए हैं। उसके शरीर में 150mg सीमन पाया गया है। इससे संकेत मिलता है कि इस घटना में एक से अधिक लोग शामिल थे। उसके साथ गैंगरेप हुआ था।

केस सीबीआई को सौंप जाने से पहले पुलिस ने डॉक्टर की हत्या के मामले में संजय रॉय नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। डॉक्टर के परिजनों ने अपनी याचिका में बताया कि पुलिस ने इस मामले में शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार करने की कोशिश नहीं की, जबकि सबूतों से साफ पता चल रहा है कि उनकी बच्ची को गैंगरेप के बाद मार डाला गया। यह अपराध एक अकेला व्यक्ति नहीं कर सकता।

महिला डॉक्टर को लगी चोटों से मिले संकेत, एक व्यक्ति नहीं कर सकता ऐसा अपराध

डॉ. सुवर्ण गोस्वामी ने अंग्रेजी न्यूज चैनल इंडिया टुडे को बताया है कि महिला डॉक्टर को जिस तरह चोटें लगी हैं यह एक व्यक्ति का काम नहीं हो सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में vaginal swab से निकले 151mg तरल पदार्थ का उल्लेख है। यह मात्रा एक व्यक्ति की नहीं हो सकती। इससे कई लोगों की संलिप्तता का पता चलता है।

महिला डॉक्टर के पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मिली क्या जानकारी?

महिला डॉक्टर के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि हत्या गला घोंटकर की गई। गला घोंटने से उसकी थायरॉयड कार्टिलेज टूट गई थी। उसके प्राइवेट पार्ट में गहरा घाव पाया गया था। प्राइवेट पार्ट में गंभीर जख्म लगाकर महिला को यातना दी गई थी।

यह भी पढ़ें- कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस: हड़ताल जारी, देशभर में ओपीड सेवाएं ठप, मरीज परेशान

मृतका के पेट, होंठ, उंगलियों और बाएं पैर पर भी चोटें पाई गईं। उसकी दोनों आंखों और मुंह से खून बह रहा था। महिला के नाक और मुंह को दबाया गया था। चीखने से रोकने के लिए उसके सिर को दीवार से सटा दिया गया था। महिला के चेहरे पर खरोंच के निशान भी पाए गए।

यह भी पढ़ें- ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर केस की जांच CBI के हवाले, कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया आदेश

डॉक्टर के एक रिश्तेदार ने कहा कि उसके पैर 90 डिग्री एंगल पर अलग-अलग थे। ऐसा तब तक नहीं हो सकता जब तक कि पेल्विक गर्डल टूट न जाए। उसका चश्मा टूटा हुआ था। आंखों में कांच के टुकड़े थे।