केटीएस तुलसी अपने परिवार के साथ पीएम मोदी से मिलकर यह किताब भेंट की है। इस दौरान पीएम मोदी और केटीएस तुलसी के बीच काफी देर तक गुरु गोविंद सिंह, गुरुवाणी शबद और सिख धर्म के महान सिद्धांतों के बारे में भी काफी देर तक चर्चा हुई। 

नई दिल्ली। ‘गुरु गोविंद सिंह जी की रामायण’ की पहली प्रति शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट की गई। पुस्तक मशहूर कानूनविद् केटीएस तुलसी की मां स्वर्गीय बलजीत कौर तुलसी ने लिखी है। 
शुक्रवार को केटीएस तुलसी अपने परिवार के साथ पीएम मोदी से मिलकर यह किताब भेंट की है। राज्यसभा सांसद केटीएस तुलसी ने अपनी बेटी जपना तुलसी और पोती मुक्ति तुलसी की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किताब सौंपी। भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना और भाजपा सांसद सोनल मानसिंह भी मौजूद थीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस दौरान पीएम मोदी और केटीएस तुलसी के बीच काफी देर तक गुरु गोविंद सिंह, गुरुवाणी शबद और सिख धर्म के महान सिद्धांतों के बारे में भी काफी देर तक चर्चा हुई। 

Scroll to load tweet…


पीएम मोदी ने ट्वीट कर इस बातचीत के बारे में बताया कि केटीएस तुलसी ने बेहद विद्वतापूर्वक गुरु गोविंद सिंह औ गुरुवाणी के शबद पर चर्चा की जो मन को छू गया। पीएम मोदी ने एक ऑडियो भी शेयर किया है। 

पीएम मोदी और केटीएस तुलसी का संवाद