चंद्रयान 3 आज दोपहर लॉन्च होने जा रहा है। ऐसे में L&T ने कहा है कि इसरो के चंद्रयान-3 मिशन को शक्ति प्रदान की।  इसमें सबसिस्टम के निर्माण से लेकर मिशन ट्रैकिंग तक शामिल है।

नेशनल डेस्क। इसरो आज यानी 14 जुलाई को अपना चंद्रयान-3 चांद पर भेजने जा रहा है। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) पांच दशकों से अधिक समय से इंडियन स्पेस प्रोग्राम्स से जुड़ा हुआ है। कल लॉन्च होने वाले चंद्रयान-3 के डेवलपमेंट को लेकर एलएंडटी ने बयान जारी किया कि अंतरिक्ष यान एलवीएम-3 एम-4 के लॉन्च में उसने अहम भूमिका निभाई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चंद्रमा की सतह पर उतारेगा रॉकेट
चंद्रयान-3 इंडिया का तीसरा चंद्र इनवेस्टीगेशन मिशन पूरा होते ही चंद्रमा की सतह पर अंतरिक्ष यान उतारने वाला भारत विश्व का चौथा देश बन जाएगा। चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉप्ट लैंडिंग के लिए देश को पूरी क्षमता से परफॉर्म करना होगा।

ये भी पढ़ें.-चंद्रयान-3: जानें क्यों ISRO ने चंद्रयान मिशन के लिए 2.35 बजे का वक्त ही चुना, इसके पीछे एक खास मकसद

सबसस्टिम बनाने से लेकर मिशन ट्रैकिंग में था जरूरी
चंद्रयान-3 को लेकर सोशल मीडिया पर कई जानकारियां शेयर की जा रही हैं। एलएंडटी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस सक्सेस में सबसिस्टम बनाने से लेकर मिशन ट्रैकिंग तक में कंपनी शामिल रही है। कंपनी के हर कदम पर एलएंडटी ने उसका साथ दिया है। 

क्रिटिकल बूस्टर सेगमेंट हेड एंड सेगमेंट्स
मिडिल सेगमेंट्स और नोजल बकेट फ्लैंज, 3.2 मीटर व्यास के साथ बनाए गए और पवई में एलएंडटी की सुविधा के साथ प्रेशर टेस्ट किया गया। इसके साथ ही मिशन में अन्य कंट्रीब्यूशंस में कोयंबटूर में एलएंडटी की हाई-टेक एयरोस्पेस मैन्यूफैक्चरिंग फेसेलिटीज से बनी जमीन और उड़ान नाभि प्लेटों की सप्लाई शामिल है।

ये भी पढ़ें. मिशन मून की सफलता के लिए तिरुपति मंदिर पहुंचे इसरो के वैज्ञानिक, चंद्रयान-3 के मॉडल के साथ की पूजा

एलएंडटी इंडियन स्प्रेस प्रोग्राम्स के लिए लॉन्च वाहन के सिस्टम इंटीग्रीशन में भी इंपॉर्टेंट रोल प्लेकर कर रहा है। एलएंडटी डिफेंस के कार्यकारी उपाध्यक्ष और प्रमुख एटी रामचंदानी ने कहा कि स्पेस को भारतीय उद्योग के लिए खोला जा रहा है। हम फ्यूचर के स्पेस प्रोग्राम्स में बड़ा रोल प्ले निभाने के लिए इसरो के साथ तैयार है।

चंद्रायान 3 लॉन्च का काउंटडाउन शुरू
चंद्रयान 3 मिशन लॉन्च का काउंटडाउन शुरू हो गया है। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से आज उड़ान भरने जा रहा अंतरिक्ष यान को जीएसएलवी मार्क 3 (एलवीएम 3) हेवी-लिफ्ट लॉन्च वाहन पर लॉन्च किया जाएगा।