कोरोना संक्रमण रोक पाने में महाराष्ट्र अभी भी सफल साबित नहीं हो पाया है। यहां पिछले 24 घंटे में +56,286 नए केस मिले। यहां अब तक 32,29,547 केस मिल चुके हैं। छत्तीसगढ़, दिल्ली, यूपी और अब कर्नाटक में भी संक्रमण के केस बढ़ रहे हैं। भारत में पिछले 24 घंटे में  131878 नए केस मिले। इनमें  +61,829 रिकवर हुए और 802 लोगों की मौत हो गई। जानिए किस राज्य में क्या चल रहा...

नई दिल्ली. कोरोना गाइडलाइन को लेकर लापरवाही के चलते कोरोना की सेकंड लहर ने सबको चिंता में डाल दिया है। भारत में कोरोना संक्रमण पिछले साल की तुलना में इस बार कहीं अधिक स्पीड से फैला है। कोरोना संक्रमण रोक पाने में महाराष्ट्र अभी भी सफल साबित नहीं हो पाया है। यहां पिछले 24 घंटे में +56,286 नए केस मिले। यहां अब तक 32,29,547 केस मिल चुके हैं। छत्तीसगढ़, दिल्ली, यूपी और अब कर्नाटक में भी संक्रमण के केस बढ़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में +10,652, उत्तर प्रदेश में +8,474, दिल्ली में +7,437, कर्नाटक में+6,570, केरल में +4,353, तमिलनाडु में +4,276, मध्य प्रदेश में +4,324, गुजरात में +4,021 और राजस्थान में +3,525 नए केस मिल चुके हैं। पंजाब में +3,070 आ चुके हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानें यह भी...

  • दिल्ली AIIMS में कोरोना-35 स्वास्थ्य कर्मी पॉजिटिव निकले हैं। ये सभी वैक्सीन का दूसरा डोज लगवा चुके थे। इससे पहले गंगाराम हास्पिटल के 37 डॉक्टर संक्रमित मिले थे।
  • मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा-बढ़ते संक्रमण को देखते हुए हमने अस्पतालों में एक लाख बेड करने का फैसला किया है। ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। मेरी पीयूष गोयल जी से चर्चा हुई जितने ऑक्सीजन की जरूरत है, वो भारत सरकार पूरी करेगी।
  • हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा-हरियाणा के बॉर्डर पर किसानों का इतना बड़ा जमावड़ा लगा हुआ है। कोरोना बहुत तेज़ी से फैल रहा है। मुझे उनको(किसानों) भी कोरोना से बचाना है। मैं केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र लिखने वाला हूं कि बातचीत का सिलसिला दोबारा शुरू किया जा सके।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में 5 दिनों तक टीका उत्सव मनाने की अपील की थी। इस बयान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि ये उत्सव का समय नहीं है। अपने देश वासियों को खतरे में डालकर वैक्सीन एक्सपोर्ट करना क्या सही है? 
  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज़ लगवाई।
  • दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने ग्रुप ऑफ मिनिस्टर (GoM) की 24वीं बैठक की। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री डॉ.एस.जयशंकर, हरदीप सिंह पुरी और ​अश्विनी कुमार चौबे भी मौजूद रहे। बैठक में कोरोना संक्रमण से निपटने व उसकी स्थिति की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। 
  • लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना की स्थिति पर टीम-11 के अधिकारियों के साथ बैठक की।
  • भारत में पिछले 24 घंटे में +131878 नए केस मिले। इनमें +61,829 रिकवर हुए और 802 लोगों की मौत हो गई। भारत में अब तक 1,30,57,954 केस आ चुके हैं। इनमें 9,74,233 एक्टिव हैं। पिछले 24 घंटे में +61,829 रिकवर हो चुके हैं, लेकिन+802 लोगों की मौत हो गई। भारत में अब तक 1,67,694 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। देश में कुल 9,43,34,262 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।
  • इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा-इस साल रमजान का चांद 12 अप्रैल को दिखेगा। अगर चांद दिख जाता है तो पहला रोज़ा 13 अप्रैल को होगा, नहीं तो 14 अप्रैल को होगा। रमज़ान में कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखें। कई शहरों में नाइट कर्फ्यू होने की वजह से रमजान में तरावीह की नमाज डेढ़ पारे से ज़्यादा न पढ़ी जाए, ताकि 9 बजे तक सभी अपने घर वापस चले जाएं। एक वक्त में किसी भी मस्जिद में 100 से अधिक लोग न हो और इसी तरह इफ्तार में भी 100 से अधिक लोग जमा न हों।