सुशांत सिंह राजपूत केस में वकील विकास सिंह ने बड़ा बयान दिया है। विकास सिंह सुशांत के पिता के वकील हैं। उन्होंने कहा, कोर्ट के फैसले से पहले इन्होंने (रिया चक्रवर्ती) बयान दिया है, यह  सहानुभूति प्राप्त करने की कोशिश है। इससे उनको सहानुभूति नहीं मिलेगी, इससे उनका रवैया स्पष्ट हो रहा है कि उन्होंने कैसे सुशांत का इस्तेमाल किया और जब जरूरत खत्म हो गई तो फेंक दिया।

नई दिल्ली. सुशांत सिंह राजपूत केस में वकील विकास सिंह ने बड़ा बयान दिया है। विकास सिंह सुशांत के पिता के वकील हैं। उन्होंने कहा, कोर्ट के फैसले से पहले इन्होंने (रिया चक्रवर्ती) बयान दिया है, यह सहानुभूति प्राप्त करने की कोशिश है। इससे उनको सहानुभूति नहीं मिलेगी, इससे उनका रवैया स्पष्ट हो रहा है कि उन्होंने कैसे सुशांत का इस्तेमाल किया और जब जरूरत खत्म हो गई तो फेंक दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

"सुशांत का शव देखकर लगता है कि यह आत्महत्या है ही नहीं"
सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा, किसी ने सुशांत को पंखे से लटकते नहीं देखा है। सुशांत के गले पर जिस प्रकार से निशान हैं, जिस प्रकार से अब बातें सामने आ रही हैं, बहुत ही बड़ा सवाल उठ रहा है कि यह आत्महत्या है ही नहीं।

"लटक कर मरना है तो स्टूल पर चढ़ेंगे"
विकास सिंह ने कहा, एक साधारण व्यक्ति भी समझ सकता है कि अगर आप लटक कर मरना चाहते हैं तो आप एक स्टूल पर चढ़ेंगे, आप बेड से कूदकर कैसे लटकेंगे। मुंबई पुलिस ने इस मामले में बड़ी लापरवाही बरती है। 

रिया ने ईडी के सामने क्या कहा?
सुशांत सिंह राजपूत केस में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने ईडी के सामने बड़ा बयान दिया है। रिया ने सुशांत की बहन प्रियंका के बारे में चौंकाने वाली बात कही है। उन्होंने ईडी के सामने बताया कि जब सुशांत से उनके रिश्ते की शुरुआत हुई, तब का जिक्र उन्होंने किया। रिया ने कहा कि जब मैं सुशांत के घर रहने के लिए गई तो उसकी बहन प्रियंका और उनके पति सिद्धार्थ उसके साथ रह रहे थे। 

अप्रैल 2019 को रिया और प्रियंका ने खूब शराब पी
रिया ने बताया, बात अप्रैल 2019 की है। एक रात रिया और प्रियंका एक पार्टी के लिए बाहर गए थे। प्रियंका ने बहुत शराब पी थी। वो मर्दों और औरतों के साथ अजीब बर्ताव कर रही थीं।

सुशांत की बहन शराब पीती रही, रिया चली आईं
रिया के बयान के मुताबिक, उन्होंने प्रियंका से कहा कि घर चले। लेकिन वह नहीं मानी। वह वहीं पर शराब पीती रही। जबकि रिया वापस आ गई। क्योंकि अगले दिन शूट पर जाना था। रिया ने बताया कि वह सुशांत के कमरे में सोई थीं। अचानक उनकी आंख खुल गई। उन्होंने पाया कि प्रियंका उनके बिस्तर में सो रही है और उन्हें गलत तरीके से छू रही थीं।