- Home
- National News
- पुष्पक विमान नहीं 63 लाख की मर्सडीज कार से चलते हैं 'TV के राम', जानें कितना है कर्ज
पुष्पक विमान नहीं 63 लाख की मर्सडीज कार से चलते हैं 'TV के राम', जानें कितना है कर्ज
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मेरठ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। इसके साथ ही उन्होंने शपथपत्र भी दिया है। इसमें उन्होंने अपने बारे में जानकारी दी है।

टीवी सीरियल रामायण में भगवान श्री राम की भूमिका निभाने के लिए अरुण गोविल को पूरे देश में पहचाना जाता है। कई बार तो लोग उन्हें भगवान मानकर प्रणाम भी करते हैं।
टीवी सीरियल रामायण में गोविल पुष्पक विमान की सवारी करते दिखे थे। हालांकि रियल लाइफ में वह कार की सवारी करते हैं। उनके पास करीब 63 लाख की मर्सडीज कार है।
अरुण गोविल ने बताया है कि वित्त वर्ष 2022-23 में उन्हें 61 लाख 2 हजार 850 रुपए आमदनी हुई। उनकी पत्नी लेखा अरुण गोविल को पिछले साल 16 लाख 74 हजार 660 रुपए की आमदनी हुई।
चल संपत्ति की बात करें तो अरुण गोविल के पास 3.75 लाख रुपए नकद हैं। उनकी पत्नी के पास 4 लाख 7 हजार 500 रुपए है। अरुण गोविल के पास एक मर्सडीज कार है। 2022 में खरीदी गई इस कार की कीमत 62 लाख 99 हजार है।
गोविल के पास 10.93 लाख रुपए का सोने का गहना है। वहीं, उनकी पत्नी के पास 32.89 लाख रुपए का सोने का गहना है। अरुण गोविल की कुल चल संपत्ति 3 करोड़, 19 लाख, 75 हजार 635 रुपए है। उनकी पत्नी की कुल संपत्ति 2 करोड़ 76 लाख 65 हजार 226 रुपए है।
अचल संपत्ति की बात करें तो अरुण गोविल के पास खेती की जमीन नहीं है। इनके पास ऑफिस और घर है। गोविल के पास कुल 5 करोड़, 67 लाख, 50 हजार, 200 रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के नाम पर 2 करोड़, 80 लाख, 9 हजार, 200 रुपए की संपत्ति है।
अरुण गोविल जिस कार की सवारी करते हैं उसे उन्होंने लोन पर लिया है। उनपर 14 लाख 64 हजार 28 रुपए कर्ज है। उनकी छवि में कोई दाग नहीं है। उनके खिलाफ किसी भी थाने में कोई FIR दर्ज नहीं है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.