लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha elections 2024) के लिए कांग्रेस आलाकमान ने कर्नाटक के 9 उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। डीके सुरेश बेंगलुरु ग्रामीण से चुनाव लड़ेंगे।

बेंगलुरु। कांग्रेस हाई कमान द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशियों के नामों को तय किया जा रहा है। इस बीच सूत्रों से जानकारी मिली है कि पार्टी नेतृत्व ने कर्नाटक के 9 प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं। कर्नाटक कांग्रेस के दिग्गज नेता डीके सुरेश बेंगलुरु से चुनावी मैदान में उतरेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने कर्नाटक के 9 उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। कर्नाटक में लोकसभा की 28 सीटें हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में कर्नाटक में कांग्रेस को जीत मिली थी। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को दक्षिण भारत के राज्यों से अधिक उम्मीद है।

कांग्रेस नेतृत्व ने तय किए कर्नाटक के इन 9 उम्मीदवारों के नाम

1. बेंगलुरु ग्रामीण- डीके सुरेश

2. स्टार चंद्रू- मांड्या

3. राजू हुलुगूर- विजयपुरा

4. राजशेखर पाटिल- बीदर

5. श्रेयस पाटिल- हसन

6. मुद्दे हनुमे गौड़ा- तुमकुर

7. बीएन चंद्रप्पा- चित्रदुर्ग

8. राधा कृष्ण (मल्लिकार्जुन खड़गे के दामाद)- कलबुर्गी

9. कुमार नाइक, पूर्व केएएस अधिकारी- रायचूर

बता दें कि कांग्रेस शुक्रवार को अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। भाजपा ने पहले ही 195 प्रत्याशियों के नाम वाली पहली लिस्ट जारी कर दी है।