लोकसभा चुनाव का 5वें चरण का मतदान आज है। ऐसे में कांग्रेस और भाजपा के कई बड़े नेताओं की सीट पर वोट डाले जाएंगे। आज कई बड़े नेता जैसे राहुल गांधी, राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, उमर अब्दुल्लाह आदि मतदान करेंगे। 

नेशनल डेस्क। लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण का मतदान आज है। देश भर के 49 शहरों में आयोजित मतदान में कुल 49 सीटों पर वोटिंग होगी। पांचवें चरण का मतदान में कई बड़ी सींटों पर आज वोट डाले जाएंगे। राहुल गांधी, राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, उमर अब्दुल्लाह समेत कई बड़े नेता आज मतदान करेंगे। पोलिंग बूथों पर प्रशासन की ओर से लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था करने के साथ फोर्स भी लगाई गई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानिए आज किन बड़े नेताओं की सीट पर मतदान होगा

राहुल गांधी: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान शुरू हो चुका है। 49 सीटों पर आज लोग अपना सांसद चुनेंगे। हॉट सीटों की बात करें तो रायबरेली से कांग्रेस नेता राहुल गांधी मैदान में हैं और आज मतदान करेंगे। पहले इस सीट पर सोनिया गांधी चुनाव लड़ती थीं। अब वह राज्यसभा चली गई हैं। रायबरेली में लोकसभा सीट पर अब तक 20 बार चुनावों में कांग्रेस ने 17 बार जीत हासिल की है। राहुल के सामने भाजपा नेता दिनेश प्रताप सिंह मैदान में हैं। 

पढ़ें टीएमसी की तुष्टिकरण ने राज्य में जनसंख्या संतुलन बिगाड़ दिया, हिंदू कई जगह अल्पसंख्यक हो गए: पीएम मोदी

राजनाथ सिंह: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से भाजपा के उम्मीदवार हैं। 2014 और 2019 के चुनाव में उन्होंने यहां से जीत दर्ज की थी। अटल बिहारी बाजपेयी और पीएम मोदी दोनों ही कैबिनेट में उनको अहम पद मिला है। वह संसद के दोनों सदनों के सदस्य भी रहे हैं। राजनाथ के सामने लखनऊ सेंट्रल से सपा के विधायक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा ​मैदान में हैं। 

स्मृति ईरानी: अमेठी से भाजपा नेता स्मृति ईरानी आज मतदान करेंगी। कांग्रेस का गढ़ मानी जाने वाली अमेठी सीट से 2019 में उन्होंने राहुल गांधी को करारी शिकस्त देकर बड़ी जीत हासिल की थी। इस बार भी स्मृति ईरानी ने काफी जबरदस्त प्रचार किया है। वहीं राहुल गांधी इस बार अमेठी से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। स्मृति के सामने कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा इस बार मैदान में हैं। अमेठी कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा वाली सीट है। इसका प्रतिनिधित्व पूर्व में राजीव गांधी, संजय गांधी और सोनिया गांधी कर चुके हैं। 

चिराग पासवान: दिवंगत नेता रामविलास पासवान बिहार के हाजीपुर से चुनाव मैदान में हैं। चिराग के पिता राम विलास पासवान इस सीट से 8 बार सांसद रहे हैं। भाजपा ने चिराग की पार्टी के साथ गठबंधन कर उन्हें 5 सीटें दी हैं। आज चिराग हाजीपुर में मतदान करेंगे। 

उमर अब्दुल्ला: जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म होने और केंद्र शासित प्रदेश में बदलने के बाद यह पहला चुनाव है। पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला चुनाव मैदान में हैं। 2019 चुनाव में उनकी पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस के मोहम्मद अकबर लोन ने जीत दर्ज की थी। उनके पीडीपी में चले जाने के बाद उमर बारामुला से मैदान में हैं। पीडीपी से राज्यसभा सांसद फैयाज अहमद मीर उनके खिलाफ मैदान में हैं। तीसरे दिग्गज सज्जाद लोन भी मैदान में हैं।