- Home
- National News
- Shashi Tharoor's Net Worth: शशि थरूर पर 13 आपराधिक मामले, लगा है दंगा कराने का आरोप
Shashi Tharoor's Net Worth: शशि थरूर पर 13 आपराधिक मामले, लगा है दंगा कराने का आरोप
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 में केरल के तिरुवनंतपुरम सीट से कांग्रेस उम्मीदवार शशि थरूर ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस सीट पर दूसरे चरण में चुनाव हो रहा है। मतदान 26 अप्रैल को होगा।

68 साल के शशि शरूर ने बताया है कि 2022-23 में उन्हें 4 करोड़ 32 लाख 56 हजार 834 रुपए की आमदनी हुई।
शशि शरूर के खिलाफ 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्हें किसी मामले में सजा नहीं मिली है। उनके खिलाफ दंगा कराने से लेकर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने के आरोप लगे हैं।
शशि थरूर ने बताया है कि उनके पास 36 हजार रुपए नकद है। थरूर के नाम पर दो कारें हैं। एक 7.68 लाख की मारुती सियाज और दूसरी 15 लाख की मारुती एक्सएल 6 है।
शशि शरूर के पास 32 लाख का सोना है। इसके साथ ही उनके पास 1.11 करोड़ रुपए के अन्य कीमती सामान हैं।
शशि शरूर की कुल चल संपत्ति 49 करोड़ 31 लाख 51 हजार 505 रुपए है। उनके पास कुल अचल संपत्ति 6 करोड़ 75 लाख 4 हजार 621 रुपए है।
पढ़ाई की बात करें तो शशि शरूर ने अमेरिका में 1978 में लॉ एंड डिप्लोमेसी में पीएचडी की थी।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.