लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और पवन कल्याण की जन सेना पार्टी के साथ भाजपा की डील तय हो गई है। जानें कौन से पार्टी कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) से पहले चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी का NDA में शामिल होना पक्का हो गया है। भाजपा के साथ सीट शेयरिंग को लेकर TDP और पवन कल्याण की जन सेना की बातचीत हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीनों दलों के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सीट शेयरिंग को लेकर शुक्रवार को चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण की बातचीत भाजपा नेता व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हुई थी। आंध्र प्रदेश में लोकसभा की 25 सीटें हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टीडीपी 17, भाजपा 6 और जन सेना 2 सीटों पर उम्मीदवार उतारने पर राजी हो गईं हैं।

आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर बनी सहमति

आंध्र प्रदेश में विधानसभा के चुनाव भी होने हैं। विधानसभा के सीटों की संख्या 175 है। सूत्रों के अनुसार भाजपा और जन सेना 30 सीटों पर चुनाव लड़ने को राजी हो गईं हैं। वही, टीडीपी ने साफ कह दिया है कि वह कम से कम 145 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

टीडीपी के सीनियर नेता किंजरापु अत्चन्नायडू ने विजयवाड़ा में पत्रकारों से कहा कि चंद्रबाबू नायडू भाजपा नेताओं के निमंत्रण पर दिल्ली गए हैं। प्रारंभिक चर्चाएं पूरी हो चुकी हैं। टीडीपी, बीजेपी और जन सेना ने मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। शुक्रवार को टीडीपी के राज्यसभा सांसद के रवींद्र कुमार ने कहा कि भाजपा, जन सेना और टीडीपी ने सैद्धांतिक रूप से आगामी चुनावों के लिए एक साथ काम करने का फैसला किया है। इसके तौर-तरीकों पर काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस के 39 प्रत्याशी घोषित: 18 पुराने चेहरों को गुड बॉय, चुनाव हारे पूर्व सीएम का भी टिकट काटा

TDP 2018 में NDA से हुई थी अलग

बता दें कि छह साल पहले TDP भाजपा के नेतृत्व वाले NDA का हिस्सा थी। 2018 में TDP NDA से अलग हुई थी। उस समय नायडू आंध्र प्रदेश के सीएम थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी के लिए 370 और एनडीए के लिए 400 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।

यह भी पढ़ें- तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट: राजीव चन्द्रशेखर vs शशि थरूर, BJP को उम्मीद- केरल में खिलेगा कमल