महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा और शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री पद के लिए पेंच फंसा है। शिवसेना कह रही है कि चुनाव से पहले 50-50 फॉर्मूले को फॉलो करेंगे। वहीं दूसरी तरफ वर्ली से एक पोस्टर सामने आया है, जिसमें आदित्य ठाकरे को भावी मुख्यमंत्री के रूप में दिखाया गया है। 

मुंबई. महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा और शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री पद के लिए पेंच फंसा है। शिवसेना कह रही है कि चुनाव से पहले 50-50 फॉर्मूले को फॉलो करेंगे। वहीं दूसरी तरफ वर्ली से एक पोस्टर सामने आया है, जिसमें आदित्य ठाकरे को भावी मुख्यमंत्री के रूप में दिखाया गया है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के 29 साल के बेटे आदित्य ठाकरे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सुरेश माने को 67 हजार से अधिक वोटों से हराकर मुंबई के वर्ली विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

50-50 फॉर्मूला क्या है?
मतगणना के दिन शिवसेना ने कहा था कि भाजपा के साथ 50-50 फॉर्मूले पर बात हुई थी, हम उसे ही फॉलो करेंगे। इस फॉर्मूले का मतलब है कि ढाई साल मुख्यमंत्री शिवसेना का उम्मीदवार रहेगा और ढाई साल भाजपा का उम्मीदवार। आदित्य ठाकरे शिवसेना के इतिहास में परिवार के पहले सदस्य हैं, जो विधायक बनें। 

शिवसेना ने कहा था- महत्वपूर्ण सवाल कि सीएम कौन
मतगणना के दिन शिवसेना ने कहा था कि"महत्वपूर्ण सवाल यह है कि मुख्यमंत्री कौन होगा? जब लोकसभा चुनाव हुए थे, हमने राज्य में 50-50 सीटों पर फैसला किया था। बीजेपी-शिवसेना गठबंधन ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत हासिल किया। 

Scroll to load tweet…