महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की सोमवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट करके बताया कि उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। बता दें कि करीब चार दिन पहले भी मीडिया रिपोर्ट्स में उनके पॉजिटिव होने की आशंका जताई गई थी। लेकिन तब पवार को लक्षण ना दिखने पर होम आइसोलेशन में रखा गया था। 

मुंबई. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की सोमवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट करके बताया कि उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले लोगों से जरूरत पड़ने पर टेस्ट करवाने को भी कहा है। बता दें कि करीब चार दिन पहले भी मीडिया रिपोर्ट्स में उनके पॉजिटिव होने की आशंका जताई गई थी। लेकिन तब पवार को लक्षण ना दिखने पर होम आइसोलेशन में रखा गया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

शनिवार को महाराष्ट्र के पूर्व सीएम पाए गए थे कोरोना संक्रमित

इससे पहले शनिवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के देवेंद्र फडणवीस कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्होंने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी थी। इसके साथ ही उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले लोगों से जरूरत पड़ने पर टेस्ट करवाने को भी कहा था। उन्होंने कहा कि 'मैं लॉकडाउन के बाद से हर एक दिन काम कर रहा था लेकिन अब मुझे लगता है कि भगवान भी यही चाहते हैं कि मैं थोड़ी देर के लिए रूक जाऊं और छुट्टी ले लूं'। उन्होंने कहा है कि डॉक्टरों की निगरानी में मेरा इलाज चल रहा है और मैंने अपने आपको आईसोलेट भी कर लिया है।

दरअसल, देवेंद्र फडणवीस को आगामी बिहार विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा ने उन्हें बिहार का प्रभारी बनाया था। इसी सिलसिले में वे लगातार बिहार में कईं रैलियों और सभाओं में हिस्सा ले रहे थे। इसी बीच वे लगातार बिहार से मुंबई भी आवाजाही कर रहे थे। 

महाराष्ट्र में कोरोना

राज्य में कोरोना के आंकड़े लगातार कम हो रहे हैं। रविवार को 45 हजार 590 नए कोरोना मामले सामने आए तो वहीं इसी दौरान 460 संक्रमितों की मौत हो गई। मालूम हो कि मौतों का यह आंकड़ा बीते करीब 100 दिनों में सबसे कम है। रविवार को 58 हजार 930 मरीज ठीक हुए। इससे सक्रिय मामलों में इलाज करा रहे मरीजों की तुलना में 13 हजार 821 की कमी आई। अब राज्य में कुल 6.54 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक महाराष्ट्र में कुल 79.9 लाख कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 71.33 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, तो वहीं 1.19 लाख संक्रमितों की मौत हो चुकी है।