मुंबई में बहुत से फिल्मी सितारें भी पीछे नहीं रहे। जिनमें अभिनेता आमिर खान उनकी पत्नी किरण राव, अभिनेत्री लारा दत्ता उनके पति महेश भूपति जैसे बॉलीवुड स्टार्स ने बढ़ चढ़कर वोट डालें।

मुंबई. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए आज 288 सीटों पर मतदान हो रहा है। चुनाव में कुल 3237 उम्मीदवार हैं। महाराष्ट्र में एक तरफ भाजपा-शिवसेना गठबंधन है तो दूसरी तरफ कांग्रेस-एनसीपी है। खास बात यह है कि पहली बार ठाकरे परिवार से शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे वर्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुंबई में बहुत से फिल्मी सितारें भी पीछे नहीं रहे। जिनमें अभिनेता आमिर खान उनकी पत्नी किरण राव, अभिनेत्री लारा दत्ता उनके पति महेश भूपति जैसे बॉलीवुड स्टार्स ने बढ़ चढ़कर वोट डालें।

Scroll to load tweet…

धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने भी वोट डाला और फोटो शेयर कीं।

Scroll to load tweet…

अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा ने भी वोट डालने के बाद पति रितेश देशमुख के साथ तस्वीरें शेयर की। अभिनेता और सोहा अली खान के पति कुणाल खेमू ने भी परिवार के साथ वोट डाला।

Scroll to load tweet…

अभिनेत्री शोभा खोटे, रवि किशन और अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने भी वोट डाला।

Scroll to load tweet…

मतदान शुरू होते ही मुंबई में फिल्मी सितारें अपने मताधिकार के लिए निकल पड़े। वोट के लिए लोगों को जागरूक करने का भी संदेश दिया। पूर्व टेनिस प्लेयर महेश भूपती ने पत्नी लारा दत्ता के साथ वोट डाला।

Scroll to load tweet…

महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वोटिंग जारी है। दोनों राज्यों में वोट डालने के लिए लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।