महाराष्ट्र सरकार ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। अब उन्हें हफ्ते में सिर्फ 5 दिन काम करना होगा। सरकार की तरफ से उन्हें 2 दिन की छुट्टी दी जाएगी। 29 फरवरी से इसे लागू किया जाएगा

मुंबई. महाराष्ट्र सरकार ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। अब उन्हें हफ्ते में सिर्फ 5 दिन काम करना होगा। सरकार की तरफ से उन्हें 2 दिन की छुट्टी दी जाएगी। 29 फरवरी से इसे लागू किया जाएगा। सीएम उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में मुंबई में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अभी तक दूसरे और चौथे शनिवार को रहती थी छुट्टी
केंद्र सरकार के कई विभागों में पांच दिन के काम का नियम है। कई प्राइवेट कंपनियों में भी फाइव डे वर्किंग का नियम है। महाराष्ट्र में अभी तक हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार को सरकारी दफ्तरों में छुट्टी रहती थी। 

छुट्टी मिलेगी लेकिन 45 मिनट अतिरिक्त काम करना होगा
महाराष्ट्र सरकार ने पांच दिन काम करने का नियम तो बना दिया है, लेकिन साथ में एक शर्त भी रखी है। हर दिन काम के घंटों के अलावा 45 मिनट ज्यादा काम करना होगा। 

5 दिन की छुट्टी का क्या तर्क दिया?
सरकार का मानना है कि पांच दिन काम करने से दफ्तर में अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों की संख्या में कमी आएगी। लोग कम छुट्टियां लेंगे। कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ेगी और वे ज्यादा समय अपने परिवार और निजी कामों को दे सकेंगे।

- राज्य में सरकारी, अर्द्धसरकारी और स्थानीय निकायों में 20 लाख से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारी हैं।