कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने अमरावती और जिले में आने वाले अचलपुर में 7 दिन के संपर्ण लॉकडाउन लगा दिया है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री यशोमति ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह ऐलान किया। 

मुंबई. कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने अमरावती और जिले में आने वाले अचलपुर में 7 दिन के संपर्ण लॉकडाउन लगा दिया है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री यशोमति ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह ऐलान किया। वहीं, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि राज्य में लॉकडाउन लगाने पर फैसला अगले 8 दिन में लिया जाएगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह लॉकडाउन सोमवार सुबह से एक हफ्ते तक लागू रहेगा। सिर्फ जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सब बंद रहेगा। महाराष्ट्र सरकार ने कहा, अगर इसके बाद भी लोगों ने नियमों का पालन नहीं किया तो लॉकडाउन को बढ़ाया जाएगा। इतना ही नहीं यशोमति ठाकुर ने सभी लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की। 

इससे पहले अमरावती में वीकेंड पर लॉकडाउन का ऐलान किया गया था। यह लॉकडाउन सोमवर तक लागू था। लेकिन अब यह 1 हफ्ते और लागू रहेगा। 

महाराष्ट्र में सामने आए 6281 नए केस
महाराष्ट्र में 20 फरवरी को कोरोना के 6281 नए केस सामने आए थे। वहीं, 40 लोगों की मौत भी हुई थी। इतना ही नहीं राज्य में कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर भी चिंता है। वैज्ञानिकों ने अमरावती और यावतमल में कोरोना के दो नए म्यूटेशन को खोजा है। हालांकि, इनमें कोरोना का विदेशी स्ट्रेन नहीं था। 

पुणे में लगा नाइट कर्फ्यू
उधर, पुणे में एक बार फिर नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया गया है। यहां रात 11 बजे से सुबह 6 बज तक जरूरी सेवाओं में लगे लोगों के अलावा किसी को निकलने की अनुमति नहीं है। इतना ही नहीं पुणे में स्कूल कॉलेजों को 28 फरवरी तक बंद करने का ऐलान किया गया है।