प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा, महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हुए रेल हादसे में हुए जानमाल से दुखी हूं। रेल मंत्री पीयूष गोयल से बात हुई। वे स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। सभी जरूरी मदद उपलब्ध कराई जा रही है।

मुंबई. महाराष्ट्र के औरंगाबाद में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां रेलवे ट्रैक पर सो रहे मजदूरों के ऊपर से मालगाड़ी गुजर गई। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई। औरंगाबाद एसपी मोक्षदा पाटिल ने बताया, हादसा सुबह 5.15 बजे हुआ। एक मालगाड़ी ने मजदूरों को रौंद दिया। हादसे में 16 मजदूरों की मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि 21 मजदूर जालना से पैदल मध्यप्रदेश के शहडोल में अपने घर जा रहे थे। इनमें से 16 की मौत हो गई। 1 की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, चार अन्य लोग ठीक हैं।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने रेल मंत्री पीयूष गोयल से बात कर मृतक मजदूरों के परिवारों को सहायता देने की मांग की। सीएम ने सभी मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। उधर, महाराष्ट्र सरकार ने भी मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का वादा किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कर्माड के नजदीक हुआ हादसा
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, साउथ सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ ने बताया की यह हादसा औरंगाबाद के कर्मार्ड के नजदीक हुआ। यहां खाली मालगाड़ी ने कुछ लोगों को कुचल दिया। स्थानीय पुलिस और आरपीएफ मौके पर पहुंच गई है। 

Scroll to load tweet…

भुसावल की ओर जा रहे थे मजदूर
कर्माड पुलिस ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, ये सभी मजदूर जालाना से भुसावल जा रहे थे। सभी को मध्यप्रदेश के शहडोल जाना था। सभी रेलवे ट्रेक के किनारे चल रहे थे। थकान के बाद सभी रेलवे ट्रैक पर ही सो गए। 

पीएम मोदी ने दुख जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा, महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हुए रेल हादसे में हुए जानमाल से दुखी हूं। रेल मंत्री पीयूष गोयल से बात हुई। वे स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। सभी जरूरी मदद उपलब्ध कराई जा रही है।

Scroll to load tweet…

रेल मंत्री ने दुख जताया

Scroll to load tweet…

राहुल गांधी ने जताया दुख

Scroll to load tweet…