सेना के इस अधिकारी के खिलाफ कोर्ट मार्शल की तैयारी उस समय की जा रही है, जब वह रिटायर होने वाला है। 

नई दिल्ली. भारतीय सेना के एक मेजर जनरल रैंक के अधिकारी पर नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) की एक लड़की को अश्लील वीडियोज भेजने का आरोप लगा है। गर्ल कैडेट को पोर्न क्लिप भेजने के आरोप में मेजर का कोर्ट मार्शल का सामना करना होगा। हालांकि आरोपी अधिकारी जल्द ही रिटायर होने वाला था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय सेना अपने इस अधिकारी के खिलाफ कोर्ट मार्शल की कार्रवाई शुरू करने की तैयारी कर रही। सैन्य कोर्ट में अधिकारी के खिलाफ केस चलेगा।

गर्ल कैडेट ने की शिकायत-

सेना के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक इस मेजर जनरल को एनसीसी के वेस्टर्न रीजन कमान की जिम्मेदारी मिली थी। हाल में एक एक गर्ल कैडेट ने पोर्न वीडियो और अश्लील मैसेज भेजने की शिकायत की थी। एनसीसी कैडेट की शिकायत के बाद आर्मी हेडक्वार्टर्स ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद मेजर जनरल रैंक के इस अधिकारी को जांच का सामना करना पड़ा था। अब सेना अपने इस अधिकारी के खिलाफ कोर्ट मार्शल की तैयारी कर रही है। इस अधिकारी के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जा सकती है।

रिटायर होने वाला है अधिकारी-

सेना के इस अधिकारी के खिलाफ कोर्ट मार्शल की तैयारी उस समय की जा रही है, जब वह रिटायर होने वाला है। अगर सेना का यह अधिकारी कोर्ट मार्शल की कार्रवाई के पहले रिटायर भी हो जाता है, तो भी उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। आपको बता दें कि भारतीय सेना में मेजर जनरल तीसरी नंबर की शीर्ष रैंक होती है। 

क्या है कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया- 

कोर्ट मार्शल एक तरह की सैन्य कोर्ट होती है, जहां सेना के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ केस चलाया जाता है। अगर सेना का कोई अधिकारी या कर्मचारी अनुशासन तोड़ता है या फिर अपराध करता है, तो उसके खिलाफ इस कोर्ट में केस चलता है। दोषी पाए जाने पर उसे सजा सुनाए जाने का भी प्रावधान है।