जामिया इलाके में फायरिंग के बाद अब शाहीन बाग में भी गोली चलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन स्थल के नजदीक ही फायरिंग हुई। 

नई दिल्ली. जामिया इलाके में फायरिंग के बाद अब शाहीन बाग में भी गोली चलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन स्थल के नजदीक ही फायरिंग हुई। आरोपी शख्स नोएडा का रहने वाला है। इससे पहले गुरुवार को ही जामिया नगर में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर एक नाबालिग ने गोली चली दी थी, जिसमें जामिया का एक छात्र घायल हो गया। घटना के बाद दिल्ली पुलिस पर की तरह से सवाल उठे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आरोपी का नाम कपिल गुर्जर

पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम कपिल गुर्जर है। शाहीन बाग थाने ले जाकर पुलिस कपिल गुर्जर से पूछताछ कर रही है। आरोपी पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा गांव का रहने वाला है। एक चश्मदीद के मुताबिक, हमने अचानक गोलियों की आवाज सुनी। उस समय आरोपी जय श्रीराम के नारे लगा रहा था। उसके पास सेमी ऑटोमेटिक गन थी। उसने दो राउंड फायर किए।

"सिर्फ हिंदुओं की चलेगी"

दिल्ली डीसीपी चिन्मय बिस्वाल ने कहा कि आरोपी ने हवाई फायरिंग की। पुलिस ने उसे तुरंत पकड़ लिया। वहीं जब मीडिया ने आरोपी से पूछा कि यहां किसलिए आए हो, तब उसने कहा कि हमारे देश में और किसी की नहीं चलेगी, सिर्फ हिंदुओं की चलेगी।