यहां के कोल्‍ली हिल्‍स के वजावंधी नाडु में एक शख्स ने अपनी पत्नी से झगड़े का गुस्सा दो बच्चों पर उतार दिया। शख्स ने अपने दो बच्चों को 300 फीट गहरी खाई में फेंक दिया। बच्चों की उम्र 8 और 5 साल थी।

तमिलनाडु. यहां के कोल्‍ली हिल्‍स के वजावंधी नाडु में एक शख्स ने अपनी पत्नी से झगड़े का गुस्सा दो बच्चों पर उतार दिया। शख्स ने अपने दो बच्चों को 300 फीट गहरी खाई में फेंक दिया। बच्चों की उम्र 8 और 5 साल थी। दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस के मुताबिक, घटना 8 नवंबर की है। लेकिन मामला बुधवार को सामने आया। यह एक 24 साल की महिला बक्कियम ने अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया। उसने पुलिस से की शिकायत में बताया, उसके दो बच्चे लापता हैं। आरोपी शख्स से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने आरोप कबूल लिया। 

6 महीने से पत्नी बच्चों के साथ रह रही थी दूर 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी सिरंजीवी मजदूरी करता है। उसकी पत्नी पिछले 6 महीने से बच्चों के साथ उससे दूर किसी पहाड़ी पर बसे एक गांव में रह रही थी। युवक इसी वजह से नाराज चल रहा था। उसने पत्नी से वापस चलने को कहा, जब पत्नी ने इनकार कर दिया तो उसने दोनों बच्चों को पहाड़ी से नीचे फेंक दिया।