दिल्ली पुलिस ने 27 साल की महिला की हत्या के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि हत्या के बाद पति ने पत्नी के माता-पिता को फोन किया। उसने कहा कि मार दिया, बेटी की बॉडी ले जाओ।

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस ने 27 साल की महिला की हत्या के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि हत्या के बाद पति ने पत्नी के माता-पिता को फोन किया। उसने कहा कि मार दिया, बेटी की बॉडी ले जाओ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस के मुताबिक, आशु का पत्नी सीमा के साथ अकसर विवाद होता रहता था। उसने पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। आशु ने इन टुकड़ो को घर के अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया। कुछ टुकड़ों को उसने सेप्टिक टैंक में भी फेंक दिया। हत्या के कुछ घंटों बाद आशु खुद प्रेम नगर पुलिस स्टेशन पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया।

9 साल पहले हुई थी शादी
घटना यादव एन्क्लेव कॉलोनी किरारी नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली की है। पहचान छिपाने की शर्त पर पड़ोसियों ने बताया कि पति-पत्नी में आपस में काफी झगड़ा होता था। लगभग रोजाना ही दोनों के बीच काफी कहासुनी होती थी। आशु मायापुरी दक्षिण दिल्ली में एक दुकान में कम्प्यूटर टेक्नीशियन के तौर पर काम करता था। उसकी 9 साल पहले सीमा से शादी हुई थी। तभी से वह यहां रह रहा था। उसकी तीन बेटियां भी हैं। 

'रोज-रोज के झगड़े से थक गया था'
सीमा के परिजन ने आरोप लगाया है कि आशु बेटे का जन्म ना होने के चलते पत्नी सीमा से नाराज रहता था। वहीं, आशु ने बताया कि वह रोज-रोज के झगड़े से थक गया था। उसकी पत्नी के दूसरे व्यक्ति से संबंध भी थे। उधर, आशु के रिश्तेदारों ने बताया कि सीमा लगातार उसे धमकी देती थी कि वह उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करा देगी और उसे सजा करा देगी। आशु के रिश्तेदार के मुताबिक, वह अपनी आमदनी से अपनी बच्चियों की ठीक से देखभाल नहीं कर पा रहा था।

योजनाबद्ध तरीके से हुई हत्या- पुलिस
पुलिस के मुताबिक, यह योजनाबद्ध तरीके से की हुई हत्या है। हाल ही में दंपत्ति किराए के मकान में शिफ्ट हुए थे, क्योंकि उनके घर की हालत ठीक नहीं थी। रविवार को आशु अपने पुराने घर में पत्नी को लेकर आया। इसके बाद उसने गला घोंट दिया। पत्नी की मौत के बाद उसने चाकू से शव के कई टुकड़े कर दिए। कुछ टुकड़े उसने किरारी नाले में फेंक दिए। घर आकर उसने नहाया। इसके बाद पत्नी के परिजनों को फोन कर जानकारी दी। पुलिस के सामने समर्पण करने से पहले आशु दो घंटे सोया भी।