यहां 30 साल की महिला मजदूर पर उसके लिव इन पार्टनर ने उबलता हुआ पानी फेंक दिया। इससे महिला गंभीर रूप से जल गई है। पुलिस ने बताया कि शख्स की पहचान सूरज प्रभुदयाल के तौर पर हुई है। वह 50 साल का है।

नागपुर. यहां 30 साल की महिला मजदूर पर उसके लिव इन पार्टनर ने उबलता हुआ पानी फेंक दिया। इससे महिला गंभीर रूप से जल गई है। पुलिस ने बताया कि शख्स की पहचान सूरज प्रभुदयाल के तौर पर हुई है। वह 50 साल का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस ने बताया कि दोनों मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के केडिया गांव के रहने वाले हैं। दोनों यहां साथ में रहते हैं। अभी मनकापुर में एक कंट्रक्शन साइट पर दोनों काम करने के लिए जाते थे। 

आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, यादव को शक था कि उसकी गर्लफ्रेंड उसे धोखा दे रही है। इसी के चलते गुरुवार को दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसी के चलते यादव ने महिला के ऊपर खौलता हुआ पानी फेंक दिया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, उसकी हालत अभी ठीक बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।