महाराष्ट्र के पुणे से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने कैंची से मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और इसके बाद वीडियो बनाकर ऑफिस के सोशल मीडिया पर शेयर कर कर दिया। 

महाराष्ट्र के पुणे में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कैंची से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने अपने अपराध पर पश्चाताप व्यक्त करते हुए एक वीडियो शूट किया और उसे अपने ऑफिस के सोशल मीडिया ग्रुप पर पोस्ट कर दिया। इस वीडियो में उसने घटना का जिक्र करते हुए अपने अपराध को स्वीकार किया। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैंची से गर्दन पर किया वार

वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार की सुबह साढ़े चार बजे पति-पत्नी के बीच किसी बात पर बहस हुई। इसके बाद शख्स ने अपनी पत्नी के गर्दन पर कैंची से वार कर दिया। जिस वक्त आरोपी ने घटना को अंजाम दिया 5 साल का उसका बेटा वहीं पर मौजूद था। फिलहाल चंदन नगर पुलिस ने आरोपी पति शिवदास तुकाराम गीते को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: शादी के 20 साल बाद अलग होंगे वीरेंद्र सहवाग और आरती? Instagram पर किया अनफॉलो

कोर्ट में स्टेनोग्राफर के तौर पर कार्यरत

शिवदास गीते मूल रूप से महाराष्ट्र के बीड जिले का निवासी है। वह पुणे के खराडी इलाके में किराए के मकान में अपनी पत्नी ज्योति के साथ रहता था। शिवदास कोर्ट में स्टेनोग्राफर के तौर पर कार्यरत था। दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। बुधवार सुबह भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जो इस बार खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया। झगड़े के दौरान, शिवदास ने घरेलू कैंची से अपनी पत्नी ज्योति की गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई है कि शिवदास को शक था कि उसकी पत्नी उसकी संपत्ति हड़पने की योजना बना रही है। इसी शक ने उसे इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी शिवदास को हिरासत में ले लिया गया है।