पुलिस ने उनको घर से करीब 500 मीटर पहले ही रोक लिया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दाग कर उपद्रवियों को खदेड़ दिया।

Manipur violence updates: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इंफाल स्थित घर पर भीड़ ने गुरुवार की रात को हमला बोल दिया। हालांकि, मुख्यमंत्री के घर से करीब 100 मीटर पहले ही पुलिस ने उनको रोक दिया। पुलिस को भीड़ को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। बताया जा रहा है कि इंफाल में स्थित मुख्यमंत्री का यह घर खाली पड़ा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सुरक्षा बलों ने हवाई फायरिंग और आंसू गैस से संभाला मोर्चा

राज्य की राजधानी इंफाल के बाहरी इलाका में सीएम एन बीरेन सिंह का पैतृक घर है। घर खाली है। गुरुवार रात में भीड़ ने घर पर हमला कर दिया। हालांकि, यहां पूर्व से ही भारी सिक्योरिटी मौजूद रही। सुरक्षा बलों ने हवाई फायरिंग कर भीड़ को किसी तरह रोका। पुलिस ने बताया कि मुख्यमंत्री एक बेहद सुरक्षित घर में रहते हैं। इंफाल के हिंगांग इलाके में मुख्यमंत्री के पैतृक घर पर हमला करने का प्रयास किया गया था। सुरक्षा बलों ने भीड़ को घर से लगभग 100-150 मीटर दूर रोक दिया। हालांकि, घर में कोई रहता नहीं है लेकिन यहां 24 घंटे पहरा रहता है।

रैपिड एक्शन फोर्स और पुलिस ने संभाला मोर्चा

एन बीरेन सिंह के खाली पड़े पैतृक आवास को भीड़ से बचाने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स और राज्य पुलिस ने मोर्चा संभाला। हवाई फायरिंग की और कई राउंड आंसू गैस के गोले दागे। भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने लाइट पूरे इलाके की कटवा दी। बैरिकेड्स लगा दिए। उग्र प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर टायर जलाए। कई जगहों पर तोड़फोड़ की है।