जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सोमवार सुबह आतंकी हमला हो गया। यहां के मौलाना आजाद रोड पर स्थित मार्केट में आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया। आतंकी हमले में 1 नागरिक की मौत हो गई। 15 लोगों के जख्मी होने की खबर है।
श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सोमवार सुबह आतंकी हमला हो गया। यहां के मौलाना आजाद रोड पर स्थित मार्केट में आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया। पुलिस ने बताया कि हमले में उप्र के सहारनपुर के एक नागरिक की मौत हुई है। वहीं, एसएसबी के तीन जवान समेत 18 जख्मी हुए हैं। 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह हमला भीड़भाड़ वाले इलाके में हुआ। आतंकी लगातार स्थानीय लोगों और दुकानदारों पर बाजार बंद रखने का दबाव डाल रहे हैं। इस बार आतंकियों ने मौलाना आजाद रोड पर स्थित मार्केट को निशाना बनाया।
Scroll to load tweet…
2018 में 614 आतंकी घटनाएं हुईं
हाल ही में गृह मंत्रालय ने आतंकी घटनाओं को लेकर एक रिपोर्ट जारी की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, 2018 में 614 आतंकी घटनाएं हुईं। इनमें 257 आतंकी मारे गए। 91 जवान भी शहीद हुए।
| साल | आतंकी मारे | जवान शहीद | नागरिक |
| 2017 | 213 | 80 | 40 |
| 2016 | 150 | 82 | 15 |
| 2015 | 108 | 39 | 17 |
| 2014 | 110 | 47 | 28 |
