भारत में कोरोना का कहर जारी है। महामारी के खिलाफ जंग में दुनिया के तमाम देशों ने भारत की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। इसमें दक्षिण कोरिया भी शामिल है। कोरिया ने अर्जेंट मेडिकल सप्लाई भेजी है। इसमें 230 ऑक्सीजन कंसेंटेटर, रेगुलेटर के साथ 200 ऑक्सीजन सिलेंडर और 100 निगेटिव प्रेशर आइसोलेशन स्ट्रेचर भेजे हैं। 

नई दिल्ली. भारत में कोरोना का कहर जारी है। महामारी के खिलाफ जंग में दुनिया के तमाम देशों ने भारत की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। इसमें दक्षिण कोरिया भी शामिल है। कोरिया ने अर्जेंट मेडिकल सप्लाई भेजी है। इसमें 230 ऑक्सीजन कंसेंटेटर, रेगुलेटर के साथ 200 ऑक्सीजन सिलेंडर और 100 निगेटिव प्रेशर आइसोलेशन स्ट्रेचर भेजे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक खेप आई भारत
द कोरिया दो खेपों में सामान भेज रहा है। पहली खेप 9 मई को दिल्ली पहुंची। वहीं, दूसरी खेप 11 मई को भारत आएगी। यह मेडिकल उपकरण इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा बांटे जाएंगे।

आगे और भी मदद करेगा कोरिया
कोरिया ने कहा कि वह भारत के साथ इस जंग में कंधे से कंधे मिलाकर खड़ा है। अभी मेडिकल उपकरणों की 2 खेप आई है। यह कुल मदद का सिर्फ 20% है। ऐसे में कोरिया अभी और सामान भारत भेजेगी। वहीं, भारत में कोरिया के राजदूत एच ई शिन ने कहा, मुझे आशा है कि यह सप्लाई भारत में कोरोना महामारी की आपातकालीन स्थिति में आसान होगी। कोरिया सरकार कोरोना के खिलाफ जंग में भारत के साथ काम करना जारी रखेगी।

Asianet News का विनम्र अनुरोधः आइए साथ मिलकर कोरोना को हराएं, जिंदगी को जिताएं...। जब भी घर से बाहर निकलें माॅस्क जरूर पहनें, हाथों को सैनिटाइज करते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वैक्सीन लगवाएं। हमसब मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतेंगे और कोविड चेन को तोडेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona