केरल के कासरगोड से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मानसिक विक्षिप्त शख्स ने अपने चार रिश्तेदारों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में चार लोगों की मौत हो गई। यह मामला सोमवार रात का है। 

तिरुअनंतपुरम. केरल के कासरगोड से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मानसिक विक्षिप्त शख्स ने अपने चार रिश्तेदारों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में चार लोगों की मौत हो गई। यह मामला सोमवार रात का है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस ने बताया कि कासरगोड के मनजेश्वरम के पैवालिक गांव में यह हादसा हुआ। यहां प्राइवेट रोड को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद 35 साल के शख्स ने अपने चार रिश्तेदारों पर चाकू से हमला कर दिया। इससे उनकी जान चली गई। 

 मानसिक विक्षिप्त है शख्स
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि शख्स मानसिक विक्षिप्त है। उसने चार लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।