वैक्सीनेशन का श्रेय लेने की होड़ में कभी-कभी गजब हो जाता है। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी कोविड-19 टीकाकरण कार्ड में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को भी मुख्यमंत्री बता दिया गया।

रायपुर. छत्तीसगढ़ में एक नहीं; 2-2 मुख्यमंत्री हैं! ऐसा हम नहीं कहते, बल्कि राज्य का स्वास्थ्य विभाग खुद मानता है। वैक्सीनेशन का श्रेय लेने की होड़ में राज्य कितनी जल्दबाजी कर रहे हैं, यह 'कोविड-19 टीकाकरण कार्ड' इसका उदाहरण है। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह कार्ड जारी किया है। इसमें भूपेश बघेल के अलावा टीएस सिंहदेव को भी मुख्यमंत्री लिखा गया है। जबकि सिंहदेव राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हैं। यह कार्ड 26 जून को जारी किया गया। हालांकि asianet हिंदी कार्ड की सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक यूजर ने ट्वीट किया कार्ड
एक यूजर ने यह कार्ड ट्वीट किया है। यह कार्ड 39 वर्षीय किसी मनकी राम साहू का है। उन्होंने कोविशील्ड वैक्सीन लगवाई है। वे सिमतरा के रहने वाले बताए जाते हैं। यह कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

pic.twitter.com/a5akQzJTgS

Scroll to load tweet…

जबकि दोनों नेताओं में है 36 का आंकड़ा
भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव में 36 का आंकड़ा है। सिंहदेव मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार थे, लेकिन बाजी भूपेश बघेल मार ले गए। हाल में स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने अपनी ही सरकार के खिलाफ बयान दिया है। इसमें उन्होंने सरकार की नीतियों को खराब बताया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों के लिए सरकारी अनुदान देने की तैयारियों को भी गलत बताया है। सिंहदेव का तर्क था कि क्या निजी अस्पताल वाले सरकार से अनुदान लेकर सुकमा जाएंगे और लोगों का इलाज करेंगे?

भूपेश बघेल मांग रहे जुलाई में 1 करोड़ डोज
इधर, भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को एक पत्र लिखा है। उन्होंने जुलाई में राज्य को कोविड वैक्सीन की कम से कम 1 करोड़ डोज उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। पत्र में बताया गया कि राज्य के पास वैक्सीन की 9,98,810 डोज़ उपलब्ध हैं, जो 3 दिनों तक चलेंगी।