आर्टिकल 370, नागरिकता कानून और राम मंदिर के बाद अब संघ की निगाहें जनसंख्या नियंत्रण पर हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को कहा कि संघ का अगला एजेंडा जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर देशभर में आंदोलन करना है।

नई दिल्ली.  आर्टिकल 370, नागरिकता कानून और राम मंदिर के बाद अब संघ की निगाहें जनसंख्या नियंत्रण पर हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को कहा कि संघ का अगला एजेंडा जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर देशभर में आंदोलन करना है। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार को इसे लेकर जल्द कदम उठाने चाहिए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुरादाबाद में चल रहे कार्यक्रम में संघ प्रमुख ने कहा, हम हमेशा से दो बच्चों के समर्थन में रहे हैं। उन्होंने कहा, सरकार को जनसंख्या पर लगाम लगाने के लिए कदम उठाने चाहिए। 

'नागरिकता कानून देश हित में'
भागवत ने कहा, नागरिकता संशोधन कानून देश हित में है। लेकिन कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा, जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद देश में उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा, नागरिकता कानून आया है। हालांकि, इसे लेकर लोगों में संशय है, हमें इसकी हकीकत बताने की जरूरत है। यह हर किसी की जिम्मेदारी है कि लोगों के भ्रम को दूर किया जाए। उन्होंने कहा, इसे लेकर कदम पीछे लेने का सवाल नहीं उठता।