महाराष्ट्र में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। रायगढ़, सतारा और मुंबई में हुए हादसे में 49 लोगों की मौत हो गई। यवतमाल, ठाणे, कोल्हापुर और मुंबई जैसे डूब-सी गई है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक फिर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

नई दिल्ली. भारी बारिश ने महाराष्ट्र में तबाही मचा दी है। भारी बारिश के बीच शुक्रवार को रायगढ़ के कलई गांव में लैंडस्लाइड से 35 घर तहस-नहस हो गए। इस हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई, जबकि 70 लोग लापता हैं। सतारा के अंबेघर गांव में भी लैंड स्लाइडिंग की घटना हुई। इसमें 8 लोगों की मौत हो गई। संख्या और बढ़ सकती है। 20 से अधिक लोग घायल हैं। वहीं, मुंबई से सटे गोवंडी में एक इमारत के गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 6 घायल हैं, जिन्हें मुंबई के राजवाड़ी और सायन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कोंकण क्षेत्र में लगातार जारी बारिश के चलते रत्नागिरी और रायगढ़ जिलों में तबाही मच गई है। वहीं, यवतमाल, ठाणे, कोल्हापुर और मुंबई जैसे डूब-सी गई है।

pic.twitter.com/7YhVU8kCy9

Scroll to load tweet…

केंद्र और राज्य सरकार एक्टिव मोड पर
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के रायगढ़ में भारी बारिश, भूस्खलन से हुए हादसे पर दुःख जताया है। उन्होंन कहा-संबंध में मैंने CM श्री उद्धव ठाकरे और DG से बात की है। NDRF टीमें राहत व बचाव कार्यों में जुटी हैं। केंद्र सरकार लोगों की जान बचाने के लिए वहां हर सम्भव मदद पहुंचा रही है।

महाराष्ट्र के मंत्री विजय वडेट्टीवार ने कहा-कल मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री से बात हुई। उन्होंने हर तरह की मदद देने का वादा किया था। हर तरह की मदद उन्होंने भेजी है। NDRF, नेवी, कोस्ट गार्ड और मिलिट्री के माध्यम से बचाव कार्य चल रहा है। कुछ जगहों पर रेड अलर्ट की स्थिति पैदा हुई है।

pic.twitter.com/hU1xcOAtQ9

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/X7AsyeuKcW

Scroll to load tweet…

भारतीय मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक फिर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश के चलते रत्नागिरी में नदियां उफान पर हैं। चिपलून शहर पूरा डूब गया है। कोंकण रेलवे रूट पर लंबी दूरी की ट्रेनों को रोकना पड़ा है। अलग-अलग स्टेशनों में हजारों यात्री फंसे हुए हैं। 

कई ट्रेनें डायवर्ट की गईं, PM ने जानी स्थिति
मुंबई में भारी बारिश के कारण 33 ट्रेनों को डायवर्ट रूट से चलाया जा रहा है। कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात कर बारिश से मची तबाही का हाल जाना। पीएम मोदी ने सीएम ठाकरे से भारी बारिश व बाढ़ से हुई बर्बादी से निपटने के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। इस बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने तटीय जिलों रत्नागिरी और रायगढ़ में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू टीम को अलर्ट रहने को कहा है। किसी भी स्थिति से निपटने स्टेट डिजास्टर रिलीफ फोर्स (SDRF) टीम को रेस्क्यू के लिए तैनात किया गया है। NDRF की टीमें भी मौजूद हैं।

भारतीय मौसम विभाग की भविष्यवाणी
कोंकण और गोवा में 23 से 25 जुलाई तक कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, पूर्वी राजस्थान, गुजरात क्षेत्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और तटीय आंतरिक कर्नाटक, ओडिसा में आजकल में भारी बारिश हो सकती है।

pic.twitter.com/KuQR3iZAQg

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/Ylq7T5kHBN

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/GAZ1KVZ1pF

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/Kx5Yumk4hO

Scroll to load tweet…