दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण अंडमान सागर और उसके आसपास के क्षेत्रों में आगे बढ़ गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में आंधी-बारिश की वजह से टेम्परेचर में गिरावट आएगी। शुक्रवार तक मुंबई में प्री-मानसून की दस्तक होने का अनुमान लगाया गया है।

मौसम डेस्क. मौसम विज्ञानियों की भविष्यवाणी सच साबित हुई है। चक्रवात असानी(Cyclone Asani) के असर से दक्षिण-पश्चिम मानसून समय से पहले आ गया है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मानसून समय से एक हफ्ते पहले यानी 22 मई के बजाय 15 मई को पहुंच गया है। 27 मई तक केरल और इसके बाद मुंबई में 5 से 6 जून तक इसके पहुंचने का अनुमान है। दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण अंडमान सागर और उसके आसपास के क्षेत्रों में आगे बढ़ गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में आंधी-बारिश की वजह से टेम्परेचर में गिरावट आएगी। शुक्रवार तक मुंबई में प्री-मानसून की दस्तक होने का अनुमान लगाया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मौसम में इन वजहों से भी बदलाव
स्काईमेट वेदर(skymet weather) के अनुसार,चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और आसपास के क्षेत्र पर सक्रिय है। यह समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है।

मध्य पाकिस्तान और इससे सटे पंजाब के कुछ हिस्सों में सर्कुलेशन बना हुआ है।

भारतीय मौसम विभाग(ndia Meteorological Department) के अनुसार, इस चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से एक ट्रफ रेखा पूर्वी उत्तर प्रदेश की तलहटी तक फैली हुई है।

एक अन्य उत्तर दक्षिण ट्रफ रेखा बिहार से दक्षिण तमिलनाडु तक उत्तरी छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक से होती हुई गुजर रही है।

इन राज्यों में लू का असर
स्काईमेट वेदर(skymetweather) के अनुसार, पंजाब, दक्षिण हरियाणा, राजस्थान, विदर्भ और दक्षिण उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति संभव है।

दक्षिण हरियाणा, दिल्ली, दक्षिण उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और पंजाब के अधिकांश हिस्सों में गंभीर लू(heat wave) की स्थिति बनी रही। पूर्वी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू चलती रही। वहीं, विदर्भ के कई हिस्सों और दक्षिण-पश्चिम बिहार और झारखंड के एक या दो हिस्सों में लू का असर रहा।

इन राज्यों में बारिश संभव
भारतीय मौसम विभाग(ndia Meteorological Department) के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल के कुछ हिस्सों और दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं।

तमिलनाडु, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, बिहार के कुछ हिस्सों, रायलसीमा और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

पश्चिमी हिमालय, कोंकण और गोवा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूल भरी हवाएं, हल्की धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

इन राज्यों में हुई बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, झारखंड के कुछ हिस्सों, केरल और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश हुई।

शेष पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, आंतरिक ओडिशा, छत्तीसगढ़ी और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, विदर्भ, तटीय कर्नाटक और कोंकण और गोवा और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

यह भी पढ़ें
भीषण गर्मी के बीच Good News, बंगाल की खाड़ी पहुंचा मानसून, IMD की भविष्यवाणी सच साबित हुई
World Hypertension Day 2022: हाइपरटेंशन को 4 गुना तक बढ़ा सकती है आपकी ये 5 आदतें, आज ही कर लें सुधार