संसद का मानसून सत्र सोमवार को शुरू हो रहा है। इससे पहले सांसदों का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, लोकसभा के पांच सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना के चलते इस बार संसद सत्र का नजारा बदला बदला नजर आएगा। 

नई दिल्ली. कोरोना के बीच सोमवार से संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। संसदीय कार्य मंत्रालय के मुताबिक मानसून सत्र में कुल 47 आइटम पेश किए जाएं। 1 अक्टूबर तक चलने वाले इस सत्र में 45 बिल और 2 फाइनेंशियल आइटम समेत कुल 47 बिल पेश किए जाएंगे। इससे पहले सांसदों का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। अब तक लोकसभा के 5 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अध्यादेश की जगह पेश किए जाएंगे ये बिल
किसान उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) अध्यादेश, 2020, मूल्य आश्वासन और फार्म सेवा अध्यादेश 2020, होम्योपैथी केंद्रीय परिषद संशोधन विधेयक , इंडियन मेडिसिन सेंट्रल काउंसिल (संशोधन), बैंकिंग रेगुलेशन संसोधन बिल, द एसेंशियल कमोडिटीज (संसोधन) बिल, इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी (सेकंड) अमेंडमेंट बिल, टैक्सेशन और अन्य कानून (कुछ प्रावधानों की छूट) विधेयक, महामारी रोग (संशोधन) विधेयक, मंत्रियों के वेतन और भत्ते (संशोधन) विधेयक 2020, संसद सदस्यों के वेतन और भत्ते संसोधन बिल को संसद के मानसून सत्र में पास कराना आवश्यक है। 

ये अटके बिल भी होना है पास
संसदीय मामलों के मंत्रालय के मुताबिक, सत्र के दौरान सदन में अटके कुछ अहम विधेयक भी पास होने हैं। इनमें कीटनाशक प्रबंधन विधेयक 2020, राष्ट्रीय चिकित्सा प्रणाली आयोग विधेयक (राज्यसभा से पास), नेशनल कमिशन फॉर होम्योपैथी (राज्यसभा से पास), द इंस्टीट्यूट ऑफ टीचिंग एंड रिसर्च इन आयुर्वेद बिल 2020 (लोकसभा से पास), द एयरक्राफ्ट संसोधन बिल (लोकसभा से पास) जैसे विधेयक शामिल हैं। 

'अजीब स्थिति में शुरू हो रहा सत्र'
इससे पहले राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, संसद का सत्र एक अजीब स्थिति में शुरू हो रहा है। पूरे देश में भय का माहौल है, यहां तक की सांसदों में भी डर है। लेकिन पूरे देश और विश्व में स्थिति बदल रही है। इसलिए इस पर चर्चा जरूरी है। 

कोरोना, चीन विवाद, जीडीपी समेत कई मुद्दे
आजाद ने कहा, कोरोना, लद्दाख में भारत-चीन विवाद के चलते चिंता है। जीडीपी में भी गिरावट आई है। महंगाई, नई शिक्षा नीति जैसे सदन के सामने कई मुद्दे हैं जिन पर इस देश के नागरिक सदन में सांसदों की चर्चा चाहते हैं। 

14 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलेगा सत्र
14 सितंबर से मानसून सत्र शुरू हो रहा है। यह 1 अक्टूबर तक चलेगा। खास बात ये है कि इस सत्र में अवकाश नहीं होगा। कोरोना के चलते सत्र में कई बदलाव भी किए गए हैं। मानसून सत्र को हटा दिया गया है, इसके अलावा शून्यकाल को भी कम किया गया है। पहले दिन लोकसभा सुबह 9 बजे से 1 बजे तक चलेगी। इसके बाद हर रोज 1 सितंबर तक 3 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी।