केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार कोविड-19 पॉजिटिव आई हैं।  इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है।  

नई दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉक्टर भारती प्रवीण पवार कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने अपने संपर्क में आए सभी लोगों से जरूरी सावधानी बरतने की भी अपील की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

खुद को किया क्वॉरंटाइन
डॉक्टर भारती ने ट्वीट कर लिखा कि आज मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और मैंने अपने आप को घर में क्वॉरेंटाइन कर लिया है। आप सभी लोगों से निवेदन है कि जो भी व्यक्ति बीते कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं वो अपना कोरोना टेस्ट करवाएं और कोरोना के बचाव के नियमों का पालन करें।

पश्चिम बंगाल भाजपा महासचिव अग्निमित्र पॉल कोरोना संक्रमित
पश्चिम बंगाल भाजपा महासचिव और विधायक अग्निमित्र पॉल भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी। तीसरी बार। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मैं तीसरी बार कोरोना पॉजिटिव पाई गई है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। मैं पूरी तरह से ठीक हूं।

सुरजेवाला भी पाए गए कोरोना पॉजिटिव
इससे पहले चार जनवरी को कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला (Congress Leader Randeep Singh Surjewala ) कोरोना संक्रमित (corona positive) पाए गए थें।

केजरीवाल भी कोविड पॉजिटिव पाए गए
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी। उन्होंने बताया कि मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं। संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। जिसको देखते हुए खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस नेता सुरजेवाला कोरोना पॉजिटिव, बोले- संपर्क में आए लोग करवाएं अपना परीक्षण

प्रियंका गांधी के परिवार और स्टाफ हुआ कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी