हैदराबाद. एक मां ने अपने 9 साल के बेटे को तौलिए से गला दबाकर मार डाला। खबर चौंकाने वाली है। लेकिन इससे भी ज्यादा आश्चर्य इस बात पर होगा कि आखिर उसने ऐसा क्यों? आखिर मां के सामने ऐसी कौन सी मजबूरी थी कि उसने अपने ही बेटे की हत्या कर दी।

हैदराबाद. एक मां ने अपने 9 साल के बेटे को तौलिए से गला दबाकर मार डाला। खबर चौंकाने वाली है। लेकिन इससे भी ज्यादा आश्चर्य इस बात पर होगा कि आखिर उसने ऐसा क्यों? आखिर मां के सामने ऐसी कौन सी मजबूरी थी कि उसने अपने ही बेटे की हत्या कर दी। घटना नलगोंडा जिले की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति बोरवेल करने वाली कंपनी में काम करता है
महिला का पति बोरवेल करने वाली कंपनी में काम करता है। वह अकसर काम के सिलसिले में घर से बाहर रहता है। हत्या वाले दिन भी वह घर से बाहर काम पर गया था।

मां को डर था, बेटा पोल खोल देगा
मां को डर था कि बेटी उसकी करतूत का खुलासा पिता के सामने कर देगा। दरअसल आरोप है कि महिला का दूसरे व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था। बेटे को इस बात का पता चल गया। उसने मां को ही धमकी दी कि वह इस बात को पिता से बता देगा। 

तौलिए से बेटे का गला घोंट दिया
9 साल के बेटे ने धमकी दी तो मां डर गई। उसे लगा कि अब बचने का कोई उपाय नहीं है। फिर क्या था। उसने वह कर दिया, जिसके बारे में शायद उसने कभी सोचा भी न हो। उसने पास में रखा तौलियां उठाया और उससे अपने ही बेटे का गला घोंट दिया। कुछ देर बाद बेटे ने दम तोड़ दिया। 

पुलिस ने मां को हिरासत में ले लिया 
पति काम से घर लौटा तो सामने बच्चे की लाश पड़ी थी। कुछ देर बाद उसने पुलिस को खबर किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस मां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस पड़ताल कर रही है कि हत्या में कोई और भी तो शामिल नहीं था।