इन दिनों सोशल मीडिया पर तमिलनाडु के एक 65 साल के पोस्टमैन डी सिवन की कहानी इंटरनेट पर छाई हुई है। डी सिवन पिछले हफ्ते ही रिटायर हुए हैं। हर महीने 12 हजार रुपए कमाने वाले सिवन रोजाना 15 किमी पैदल चल लोगों तक पत्र बांटने के लिए जाते थे। 

बेंगलुरु. इन दिनों सोशल मीडिया पर तमिलनाडु के एक 65 साल के पोस्टमैन डी सिवन की कहानी इंटरनेट पर छाई हुई है। डी सिवन पिछले हफ्ते ही रिटायर हुए हैं। हर महीने 12 हजार रुपए कमाने वाले सिवन रोजाना 15 किमी पैदल चल लोगों तक पत्र बांटने के लिए जाते थे। सोशल मीडिया पर उनकी कहानी वायरल होने के बाद लोग सिवन को पद्मश्री से सम्मानित करने की मांग कर रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भाजपा से राज्यसभा सांसद राजीव चंद्रशेखर ने सिवन की कुछ अलग तरह से तारीफ की है। उन्होंने सराहना के तौर पर डी सिवन को 1 लाख रुपए भेजे। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, एक पब्लिक सरवेंट द्वारा 30 साल समर्पित करने के लिए सराहना के तौर पर मेरी तरफ से एक छोटा टोकन। 

सिवन ने कहा- धन्यवाद
राजीव चंद्रशेखर द्वारा भेजी गई मदद मिलने के बाद डी सिवन ने कहा, वे इसे पाकर बहुत खुश हैं और इसका आभारी है। 

Scroll to load tweet…


लोग कर रहे तारीफ
डी सिवन इसी महीने रिटायर हुए हैं। एक आईएएस अफसर ने उनकी कहानी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके बाद उनकी कहानी ने लोगों का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें रियल हीरो बता रहे हैं। यहां तक कि लोग उनके लिए पद्मश्री की भी मांग कर रहे हैं। 

सिवन जंगल में दूरदराज इलाकों तक पत्र और पेंशन बांटने जाते थे। वे हर रोज 15 किलोमीटर तक पैदल चलते थे।