बंगाल पुलिस का दावा है कि राजाराम कोलकाता में 26/11 जैसे हमले की प्लानिंग कर रहा है। उसने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के घर की रेकी की है। वह साउथ कोलकाता के एक होटल में रूका था। 

Rajaram Rege spotted in Kolkata: 26/11 मुंबई ब्लास्ट में शामिल एक आरोपी राजाराम रेगे कोलकाता में देखा गया है। बम ब्लास्ट के आरोपी को कोलकाता में स्पॉट किए जाने पर पश्चिम बंगाल पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। बंगाल पुलिस का दावा है कि राजाराम कोलकाता में 26/11 जैसे हमले की प्लानिंग कर रहा है। उसने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के घर की रेकी की है। वह साउथ कोलकाता के एक होटल में रूका था। राजाराम रेगे को कोलकाता पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है जो मामले की जांच कर रही है और आगे की जानकारी ले रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रेगे वही व्यक्ति है जिसने 26/11 मुंबई हमले के आरोपी डेविड हेडली से मुलाकात की थी। हेडली ने शिकागो कोर्ट में 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के मुकदमे में अभियोजन पक्ष के गवाह के रूप में अपने बयान में कहा था कि वह शिव सेना भवन में गया था। मुंबई में उसकी राजाराम रेगे से मुलाकात हुई थी।

अभिषेक बनर्जी और पीए का फोन नंबर किया हासिल

पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि राजाराम रेगे ने होटल में रहकर तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी और उसके पर्सनल असिस्टेंट का फोन नंबर्स हासिल कर लिया है। उसने अभिषेक बनर्जी के घर की रेकी की है। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि मुंबई से कोलकाता आने के बाद राजाराम ने अभिषेक बनर्जी की रेकी के लिए कुछ लोगों से भी अप्रोच किया।

कोलकाता पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जांच के दौरान यह पता चला कि राजाराम ने 26/11 हमले जैसा कुछ प्लान किया है। इसलिए वह अभिषेक बनर्जी के घर और ऑफिस पर भी नजर रखे हुए था। हालांकि, बंगाल पुलिस ने राजाराम रेगे को अरेस्ट कर लिया है। अधिकारियों का दावा है कि पूछताछ में राजाराम कई राज पर से पर्दा उठा सकता है। उससे फिलहाल पुलिस यह जानने की कोशिश में है कि उसने हमले का प्लान कैसा बनाया है।

यह भी पढ़ें:

दिल्ली मेट्रो में सीट नहीं मिलने पर सरेआम एक आदमी की गोद में बैठ गई महिला, बोली-हमें क्या इनको रात में पता चलेगा…