मुंबई पुलिस क्रियेटिव तरीके से लोगों को जागरूक करने के लिए जानी जाती है। पुलिस पुलिस लंबे समय से ऐसे कैम्पेन चलाती आ रही है, जिसमें फिल्मी तरीकों से लोगों को रोड सेफ्टी आदि को लेकर जागरूक किया जाता रहा है। इस बार इसने कोरोना से बचने हाथों की सफाई पर फोकस किया है। इसके लिए अमिताभ बच्चन की फिल्म अग्निपथ का प्रयोग किया गया है। 

मुंबई. आमतौर पर पुलिस की छवि डंडा फटकारकर लोगों को सही रास्ते पर लाने वाली रही है। लेकिन मुंबई पुलिस इसकी अपवाद है। यहां की पुलिस क्रियेटिव तरीके से भी लोगों को जागरूक करने में लगी रहती है। अकसर मुंबई पुलिस को आपने रोड सेफ्टी जैसे मुद्दों पर जागरुकता अभियान चलाते देखा होगा, लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कोरोना को लेकर जागरुकता अभियान
इस बार मुंबई पुलिस ने कोरोना संक्रमण से बचने हाथ धोने पर जोर दिया है। मुंबई पुलिस ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक पोस्ट की है। इसमें अमिताभ बच्चन की फिल्म अग्निपथ के जरिये लोगों को हाथ धोने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह एक वीडियो क्लिप है। इसमें 1990 में आई अग्निपथ का एक सीन लिया गया है। इसमें खाना खाने बैठे अमिताभ बच्चन को मां हाथ धोने के लिए कहती है। इसमें मुंबई पुलिस ने कैप्शन दिया-क्या आपने कभी जानने की कोशिश की, कि मां को क्या पसंद है?'

इस पोस्ट को जबर्दस्त प्रतिक्रियाएं मिली हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, हां मां हमेशा सही होती हैं। दूसरे ने लिखा- काफी क्रिएटिव। 

View post on Instagram