मुंबई की एक फार्मा कंपनी में गैस लीक होने से हड़कंप मच गया।  इस घटना की शिकायत मिलने पर मौके पर अधिकारी और राहत टीम मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद अधिकारियों ने मामले की जांच की तो किसी प्रकार का लीकेज नहीं मिला। इस दौरान अधिकारियों ने अपील की लोग घबराए नहीं। 

मुंबई. कोरोना वायरस और चक्रवाती तूफान निसर्ग से जूझ रहे देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गैस लीकेज की घटना सामने आई है। मुंबई की एक फार्मा कंपनी में गैस लीक होने से हड़कंप मच गया। इस घटना की शिकायत मिलने पर मौके पर अधिकारी और राहत टीम मौके पर पहुंच गई। हालांकि बीएमसी के अधिकारियों ने जांच की तो किसी प्रकार के गैस लीकेज की खबर सामने नहीं आई। साथ ही लोगों से न घबराने की अपील की जा रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यहां से मिली शिकायत 

बीएमसी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि चेंबूर, घाटकोपर, कांजुरमार्ग, विक्रोली और पवई के निवासियों से गैस रिसाव की कुछ शिकायतें मिली हैं। जिसकी जांच के लिए फायर ब्रिगेड को संबंधित इलाकों में भेजा गया है। बीएमसी ने कहा कि शिकायतों को गंबीरता से लेते हुए सभी संबंधित एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। 

Scroll to load tweet…

आदित्य ठाकरे की अपील- घर के अंदर ही रहें 

शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने भी ट्वीट किया, 'गैस लीक की शिकायतों के बाद संबंधित इलाकों में फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है और डरने की कोई जरूरत नहीं है। सभी लोग घर के अंदर ही रहें और खिड़कियां बंद कर लें।'

Scroll to load tweet…

गैस पाइलपाइन की भी जांच

महानगर गैस लिमिटेड के अधिकारियों ने कहा, 'मुंबई के कई इलाकों से रात करीब 10 बजे गैस लीक की शिकायतें मिलीं। इमरजेंसी टीम उन इलाकों में पहुंच चुकी है। हमलोग पाइपलाइन सिस्टम को चेक कर रहे हैं और अभी तक कहीं से डैमेज या लीकेज की शिकायत नहीं मिली है।'