नागपुर में हिंसा के मास्टरमाइंड का खुलासा हुआ है। फहीम शमीम खान के नेतृत्व में भीड़ ने पुलिस स्टेशन पर हंगामा किया। औरंगजेब के विरोध में प्रदर्शन के बाद हिंसा काफी भड़क गई।

नागपुर के गणेशपेठ पुलिस स्टेशन में दंगाइयों के खिलाफ दर्ज एफआईआर में घटना के मास्टरमाइंड का खुलासा हुआ है। एफआईआर के अनुसार, माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी के शहर अध्यक्ष फहीम शमीम खान के नेतृत्व में 50 से 60 लोगों ने अवैध रूप से पुलिस स्टेशन पर भीड़ इकट्ठा की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

9 व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

दरअसल, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गांधी गेट के पास छत्रपति शिवाजी महाराज के पुतले के सामने औरंगजेब की कब्र के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और औरंगजेब का प्रतीकात्मक पुतला जलाया। इसके विरोध में फहीम शमीम के नेतृत्व में भीड़ इकट्ठा हुई। इस भीड़ ने कुल्हाड़ी, पत्थर, लाठियां और अन्य खतरनाक हथियारों के साथ इलाके में आतंक फैलाने के इरादे से इन हथियारों को हवा में लहराया। औरंगजेब के विरोध में प्रदर्शन करने वाले 9 व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर किया गया है। इस दौरान भीड़ को शांति बनाए रखने की चेतावनी भी दी गई है।

हिंसा के पीछे फहीम खान का हाथ

नागपुर में सोमवार को हुई हिंसा के पीछे फहीम खान का हाथ होने का खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, फहीम खान ने 500 से ज्यादा लोगों को इकट्ठा कर हिंसा भड़काई। भीड़ ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की और पुलिस पर हमला किया। यह घटना औरंगजेब के खिलाफ किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद हुई।

यह भी पढ़ें: 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू जारी, हिंसा में 51 लोगों पर FIR