Alok Joshi National Security Council Board Chairman: पहलगाम हमले के बाद, भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड में बड़ा बदलाव किया है। RAW के पूर्व प्रमुख आलोक जोशी को बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

Alok Joshi National Security Council Board Chairman: भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम आतंकी हमले के बाद से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। ऐसे समय में भारत सरकार ने देश की सुरक्षा रणनीति को और मजबूत करने के लिए नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजरी बोर्ड में बड़ा फेरबदल किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आलोक जोशी को बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया

सरकार ने इस बोर्ड का अध्यक्ष देश की खुफिया एजेंसी RAW के पूर्व प्रमुख आलोक जोशी को नियुक्त किया है। आलोक जोशी का सुरक्षा और खुफिया मामलों में लंबा अनुभव रहा है, और ऐसे समय में उनकी नियुक्ति को बेहद अहम माना जा रहा है।उनके साथ कुल 7 सदस्य इस बोर्ड में शामिल किए गए हैं। इनमें थलसेना, वायुसेना और नौसेना के रिटायर्ड अधिकारी भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: पहलगाम हमले के बाद PM आवास पर CCS, CCPA, CCEA के बाद कैबिनेट बैठक जारी,पाकिस्तान में बढ़ी बेचैनी

छह और सदस्यों को किया गया शामिल

इसमें पूर्व पश्चिमी वायु कमांडर एयर मार्शल पीएम सिन्हा, पूर्व दक्षिणी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह और रियर एडमिरल मॉन्टी खन्ना जैसे रिटायर्ड सैन्य अधिकारी शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही, भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त राजीव रंजन वर्मा और मनमोहन सिंह भी इस बोर्ड का हिस्सा बने हैं। इसके अलावा, बी वेंकटेश वर्मा, जो एक सेवानिवृत्त विदेश सेवा अधिकारी हैं, को भी सात सदस्यीय बोर्ड में शामिल किया गया है।