राष्ट्रीय खेल दिवस पर ईशा फाउंडेशन के ईशा ग्रामोत्सवम ने 35 हजार गांवों तक खेल का आनंद पहुंचाया। भारत सरकार ने फिट इंडिया के तहत इसे मान्यता दी है। ईशा ग्रामोत्सवम की परिकल्पना सद्गुरु ने की थी।

National Sports Day: 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस है। इस अवसर पर ईशा फाउंडेशन के ईशा ग्रामोत्सवम द्वारा 35 हजार गांवों तक खेल का आनंद पहुंचाया गया। इसकी परिकल्पना सद्गुरु ने की थी। भारत सरकार ने फिट इंडिया के तहत ईशा ग्रामोत्सवम को मान्यता दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ईशा ग्रामोत्सवम भारत का सबसे बड़ा ग्रामीण खेल उत्सव है। इसमें हजारों की संख्या में ग्रामीण खासकर महिलाएं शामिल होती हैं। इसे फिट इंडिया द्वारा मान्यता दी गई है। यह भारत सरकार का प्रमुख अभियान है जिसका उद्देश्य फिटनेस को जीवन शैली के रूप में प्रोत्साहित करना है।

ईशा ग्रामोत्सवम खेल और ग्रामीण संस्कृति के जीवंत प्रदर्शनों के माध्यम से सामाजिक रूपांतरण के लिए एक शक्तिशाली उत्प्रेरक के रूप में उभरा है। 

View post on Instagram

इसने ग्रामीणों को नशे की लत से उबरने, जातिगत बाधाओं को तोड़ने और महिलाओं को अपने घरों से बाहर निकलकर खेलों का आनंद लेने के लिए प्रोत्साहित किया है। इसने गांव के लोगों को सशक्त बनाकर, ग्रामीण भावना को पुनर्जीवित किया है।