त्रिपाठी (67) का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को नई दिल्ली में निधन हो गया था। राकांपा नेता सुप्रिया सुले ने ट्वीट किया, ‘‘ श्री डी. पी. त्रिपाठी जी के निधन से काफी दुखी हूं। वह राकांपा के महासचिव और हम सबके मार्गदर्शक थे।’’

मुम्बई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा के पूर्व सदस्य डी. पी. त्रिपाठी के निधन पर गुरुवार को शोक व्यक्त किया। त्रिपाठी (67) का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को नयी दिल्ली में निधन हो गया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राकांपा नेता सुप्रिया सुले ने ट्वीट किया, ‘‘ श्री डी. पी. त्रिपाठी जी के निधन से काफी दुखी हूं। वह राकांपा के महासचिव और हम सबके मार्गदर्शक थे।’’ सुले कहा, ‘‘ उन्होंने राकांपा की स्थापना के समय से हमें बहुमूल्य परामर्श और मार्गदर्शन दिया जिसे हम याद रखेंगे। ईश्चर उनकी आत्मा को शांति दे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।’’

Scroll to load tweet…

छगन भुजबल ने राज्ससभा में उनके योगदान को याद किया-

महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि त्रिपाठी के निधन से ‘‘ एक ऐसा खालीपन पैदा हो गया है, जिसे भरा नहीं जा सकता।’’ भुजबल ने ट्वीट, ‘‘ राकांपा ने अपने वरिष्ठ मार्गदर्शक को हमेशा के लिए खो दिया।’’राकांपा के मुख्य प्रवक्ता एवं महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने भी त्रिपाठी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्यसभा के पूर्व सदस्य ने पार्टी का आधार बढ़ाने में एक बहुमूल्य योगदान दिया।

Scroll to load tweet…

राकांपा के महासचिव एवं छात्र संघ के पूर्व नेता कैंसर से पीड़ित थे।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)