बुधवार को गृहमंत्रालय ने कोरोना की नई गाइडलाइन जारी कर दी। इसके तहत अब सिनेमा हॉल आधे से ज्यादा भरे जा सकेंगे। अभी तक इसमें 50% तक दर्शक बैठाने की अनुमति थी। 

नई दिल्ली. केंद्रीय गृहमंत्रालय ने बुधवार को कोरोना की नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत सिनेमा हॉल अब अधिक दर्शकों को बैठा सकेंगे। इससे पहले की गाइडलाइन के अनुसार, टॉकीज में सिर्फ 50% तक ही दर्शकों को बैठाने की अनुमति दी गई थी। इसक अलावा स्वीमिंग पूल अब सभी उम्र के लोगों के लिए ओपन किया जा सकेगा। इससे पहले सिर्फ खिलाड़ियों को ही अंदर जाने की अनुमति थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred