गहलोत ने इस मुद्दे पर ट्वीट कर कहा है, ‘‘ जेके लोन अस्पताल, कोटा में हुई बीमार शिशुओं की मृत्यु पर सरकार संवेदनशील है। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। कोटा के इस अस्पताल में शिशुओं की मृत्यु दर लगातार कम हो रही है। 

जयपुर: कोटा स्थित एक चिकित्सालय में नवजात शिशुओं की मौत को लेकर विपक्ष द्वारा सरकार पर निशाना साधे जाने के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को कहा कि सरकार बीमार शिशुओं की मौत पर पूरी तरह संवेदनशील है और इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गहलोत ने इस मुद्दे पर ट्वीट कर कहा है, ‘‘ जेके लोन अस्पताल, कोटा में हुई बीमार शिशुओं की मृत्यु पर सरकार संवेदनशील है। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। कोटा के इस अस्पताल में शिशुओं की मृत्यु दर लगातार कम हो रही है। हम आगे इसे और भी कम करने के लिए प्रयास करेंगे। मां और बच्चे स्वस्थ रहें, यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।’’

Scroll to load tweet…

हमारी सरकार ने की थी आईसीयू की स्थापना-

मुख्यमंत्री ने लिखा है, ‘‘राजस्थान में बच्चों के आईसीयू की स्थापना सबसे पहले हमारी सरकार ने 2003 में की थी। कोटा में बच्चों के आईसीयू की स्थापना हमने 2011 में की थी।’’ गहलोत के अनुसार ‘‘निरोगी राजस्थान' हमारी प्राथमिकता है तथा स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार के लिए भारत सरकार के विशेषज्ञ दल का भी स्वागत है।’’

Scroll to load tweet…

चिकित्सा सेवाओं में करेंगे सुधार-

उन्होंने लिखा है, ‘‘हम उनसे विचार विमर्श और सहयोग से प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं में सुधार के लिये तैयार हैं।’’ मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस मामले में मीडिया किसी भी दबाव में आये बिना तथ्य प्रस्तुत करे। उल्लेखनीय है कि कोटा के जेके लोन चिकित्सालय में पिछले कुछ दिनों में नवजात शिशुओं की मौत बड़ा मुद्दा बन गयी है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)