कोरोना संक्रमण को रोकने भारत में युद्ध जैसे हालात हैं। केंद्र से लेकर राज्य सरकारों तक कोरोना की चेन तोड़ने और मरीजों को असुविधाओं से बचाने युद्धस्तर ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, दवाइयां और अन्य मेडिकल इंतजाम किए जा रहे हैं। इस कोशिश में भारत के साथ दुनियाभर के देश मदद कर रहे हैं। छोटे-बड़े हर तरह के देश मित्रता निभाते हुए भारत को अस्पतालों के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं। औद्योगिक घरानों से लेकर स्वयंसेवी संस्थाएं तक अपने-अपने स्तर पर मदद कर रही हैं। जानते हैं ताजा अपडेट कि देश-दुनिया से क्या-क्या मदद मिल रही है...

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने भारत में युद्ध जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। लोगों की जिंदगियां बचाने सरकारों को ही नहीं, सेना भी मदद को आगे आना पड़ा है। सबकी मदद और सहयोग से स्थितियां धीरे-धीरे काबू में आ रही हैं, हालांकि संक्रमण की चेन तोड़ना अभी बाकी है। केंद्र से लेकर राज्य सरकारों तक कोरोना की चेन तोड़ने और मरीजों को असुविधाओं से बचाने युद्धस्तर ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, दवाइयां और अन्य मेडिकल इंतजाम किए जा रहे हैं। इस कोशिश में भारत के साथ दुनियाभर के देश मदद कर रहे हैं। छोटे-बड़े हर तरह के देश मित्रता निभाते हुए भारत को अस्पतालों के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं। औद्योगिक घरानों से लेकर स्वयंसेवी संस्थाएं तक अपने-अपने स्तर पर मदद कर रही हैं। बता दें एक बार फिर पिछले 24 घंटे में 4.12 लाख नए केस मिले हैं। इनमें से 3,979 लोगों की मौत हो गई। हालांकि यह अच्छी बात है कि रिकवरी भी लगातार बढ़ रही है। एक दिन में 3.30 लाख लोग रिकवर हुए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानते हैं ताजा अपडेट कि देश-दुनिया से क्या-क्या मदद मिल रही है...

इटली: भारत में इटली के राजदूत विन्सेन्जो डी लुका ने ग्रेटर नोएडा स्थित रेफरल अस्पताल में ITBP द्वारा स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्हाेंने कहा-हमारी टीम 48 घंटे के बाद ITBP के साथ ऑक्सीजन उत्पादन मशीन बनाने के लिए तैयार है। इस एक संयंत्र से एक समय में 100 से अधिक बेड को ऑक्सीजन सप्लाई हो सकेगी। यह इटली और भारत की दोस्ती और एक साथ काम करने की क्षमता, एकजुटता का संकेत है।

दिल्ली: आरएमएल हास्पिटल के डायरेक्टर एंड मेडिकल सुपरिटेंडेंट एके सिंह के अनुसार, हम 205 COVID बेड के साथ काम कर रहे थे, लेकिन अब हमने अस्पताल में 200 ऑक्सीजन बेड और बढ़ा दिए हैं। हमारे पास 24 आईसीयू बेड भी हैं। हम 22 ऑक्सीजन बेड को भी आईसीयू में बदल देंगे।

22 राज्यों को मदद: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा-सेवा इंटरनेशनल के माध्यम से देश के 22 से ज्यादा राज्यों में 8,000 से ज्यादा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेजे जाने की तैयारी शुरू है। मैंने अपने हमरीपुर संसदीय क्षेत्र में 3 PSA ऑक्सीजन प्लांट लगाना शुरू कर दिया है। वे इस महीने लग जाएंगे।

दिल्ली: गवर्नमेंट ने कहा-जो लोग होम आइसोलेशन हैं, वे ऑक्सीजन के लिए सरकार की वेबसाइट delhi.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके लिए एक वैलिड फोटो आईडी जैसे-आधार कार्ड और कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट सम्मिट करनी होगी। ऑनलाइन आवेदनों की जांच के लिए संबंधित कलेक्टरों ने कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। प्राथमिकता के आधार पर आवेदकों को ई-पास जारी किया जाएगा। कलेक्टर ही डिपो और डीलर की पहचान करके मरीजों तक ऑक्सीजन पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाएंगे। कलेक्टर यह भी सुनिश्चित करेंगे कि डीलर्स रोज अपने सिलेंडर तय प्लांट पर रीफिल करवा सकें।

मध्य प्रदेश: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा-हमारे पास पर्याप्त ऑक्सीजन है। सभी 54 जिलों में ऑक्सीजन प्लांट लगना शुरू हो गया है। बड़ी तहसीलों में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाने की मंजूरी दी गई है। एक महीने में कई ऑक्सीजन प्लांट काम करने लगेंगे।

14 देशों से पहुंची मदद: कोविड के खिलाफ लड़ाई में दुनिया के 14 देशों से भारत को मदद पहुंची है। व्हाइट हाउस से कोविड टेस्टिंग किट नई दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल पहुंची। इटली से ऑक्सीजन प्लांट ग्रेटर नोएडा स्थित आईटीबी के अस्पताल आ गया है। आयरिश से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर चंडीगढ़ के पीजीआई पहुंचे।

अमेरिका: यहां से भारत को रैपिड डायग्नोस्टि टेस्ट सामग्री, 545 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 1,600,300 मास्क, 457 ऑक्सीजन सिलेंडर, 440 रेग्युलेटर, 220 पल्स ऑक्सीमीटर्स और एक 1 डिप्लायबल आक्सी कंसंट्रेटर सिस्टम भेजा गया है। यह जानकारी यूएस के रक्षा सचिव ने दी।

गुजरात:भारतीय रेलवे और अहमदाबाद नगर निगम ने साबरमती रेलवे स्टेशन और चंदलोदिया रेलवे स्टेशन पर 19 कोचों को आइसोलेशन वार्ड में बदल दिया है।

बेंगलुरु: राज्य सरकार की मदद से इंडियन एयर फोर्स ने जलाहल्ली स्थित एयरफोर्स स्टेशन के कमांड अस्पताल में आमजनों के लिए 100 बेड का कोविड सेंटर खोला है।

नोएडा: नोएडा प्राधिकरण ने ऑक्सीजन सहायता के साथ 50 बेड वाला एक अस्पताल तैयार किया है। यह 8 मई से शुरू हो जाएगा।

जम्मू और कश्मीर:  डॉ. मीर नजीर ने बताया-सरकार ने बडगाम में 250 बेड का COVID-19 सेंटर तैयार किया है। यह स्वास्थ्य सेवा निदेशालय, श्रीनगर मैनेज कर रहा है। यहां 20 वेंटिलेटर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और अन्य प्रमुख सुविधाएं हैं।

हरियाणा: उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पानीपत के बाल जाटान गांव में तैयार किए जा रहे 500 बेड के अस्पताल के निर्माण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने कहा, "300 बेड का लक्ष्य 10 मई तक प्राप्त कर लेंगे। जिसके 2 दिन बाद सुविधा शुरू की जाएगी। 200 बेड उसके 3 दिन बाद शुरू किए जाएंगे।"

चंडीगढ़: प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने बताया-हमें ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। 5 ऐसी संस्था आगे आई हैं जो 50-100 बेड के अस्पताल की व्यवस्था कर रही हैं, इससे बहुत मदद मिलेगी।

pic.twitter.com/uf0aCC8IEW

Scroll to load tweet…

Asianet News का विनम्र अनुरोधः आइए साथ मिलकर कोरोना को हराएं, जिंदगी को जिताएं...। जब भी घर से बाहर निकलें माॅस्क जरूर पहनें, हाथों को सैनिटाइज करते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वैक्सीन लगवाएं। हमसब मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतेंगे और कोविड चेन को तोडेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona